Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 'War vs Humanity' थीम पर सैंड आर्ट:कलाकारों ने संगम की रेती पर युद्ध के खिलाफ मानवता का संदेश दिया

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में विश्व स्तर पर बढ़ते युद्ध जैसे हालात और मानवता पर मंडराते संकट के बीच एक अनोखी पहल की गई। संगम क्षेत्र में सैंड आर्ट ग्रुप ने जन-जागरूकता के उद्देश्य से "War vs Humanity" थीम पर एक विशेष सैंड आर्ट तैयार किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस सैंड आर्ट के माध्यम से कलाकारों ने युद्ध और मानवता के बीच के द्वंद्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकृति में यह स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया गया कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। सैंड आर्ट ग्रुप के कलाकार अजय कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह कलाकृति तैयार की। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। इसका लक्ष्य यह समझाना है कि युद्ध से केवल विनाश होता है, जबकि मानवता ही सबसे बड़ी शक्ति है। कलाकृति के साथ "अगर युद्ध जीतेगा… तो इंसान हार जाएगा" और "Open Humanity, Not War" जैसे संदेशों ने वहां मौजूद लोगों को गहराई से प्रभावित किया। इस दौरान कई लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया। बड़ी संख्या में लोगों ने सैंड आर्ट को देखा और कलाकार के प्रयास की प्रशंसा की। यह पहल बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में शांति और सौहार्द का संदेश देती है। इसके जरिए यह बताने का प्रयास किया गया कि वर्तमान समय में शांति, संवाद और मानवता को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है, ताकि विश्व को एक सुरक्षित और बेहतर दिशा दी जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 4 बदमाश गिरफ्तार:साइकिल से टक्कर मारकर उड़ाते थे नकदी-कीमती सामान, मुरादाबाद से आकर करते थे टप्पेबाजी
    Next Article
    धुरंधर-2 पर रिएक्ट न करने पर ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण:मजेदार जवाब देते हुए बोलीं- ज्यादा सोच रहे हैं, मैंने ये फिल्म आप सबसे पहले देखी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment