Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज-रीवा हाईवे पर 2 कारें टकराईं:पिता और 2 बेटों की मौत, कार का गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला; मैहर देवी जा रहे थे

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज-रीवा हाईवे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक्सयूवी कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही अर्टिगा कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और एक्सयूवी पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार पिता और उसके दो बेटों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने दौड़कर दोनों गाड़ियों से घायलों को बाहर निकाला। अर्टिगा चालक दरवाजे में फंस गया था, जिसे लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता और उसके दो बेटों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परिवार मध्य प्रदेश में मैहर देवी के दर्शन करने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक्सयूवी की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे नैनी नए पुल स्थित लेप्रोसी चौराहे के पास हुआ। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना समझिए... फाफामऊ शांतिपुरम निवासी 45 वर्षीय दीपक चौरसिया अपने परिवार के साथ अर्टिगा कार से मध्य प्रदेश के मैहर देवी दर्शन के लिए निकले थे। कार में उनके बेटे दिव्यांशु चौरसिया (20) और मान चौरसिया उर्फ हर्षित (17), बेटी हर्षिता, बहनोई अनिल चौरसिया (55) और बहन बेबी चौरसिया (50) भी सवार थे। प्रयागराज-रीवा हाईवे पर लेप्रोसी चौराहे के पास महोबा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी अचानक डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और दीपक की अर्टिगा कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक्सयूवी सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग और राहगीर दौड़कर पहुंचे। उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकालना शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। कार चला रहे दीपक सीटों के बीच बुरी तरह फंस गए। कार के दरवाजे जाम हो गए। गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद गेट तोड़ा और उन्हें बाहर निकाला। एमसीए छात्र चला रहा था एक्सयूवी हादसे के बाद एक्सयूवी में सवार सुल्तानपुर के थाना कूड़ेभार क्षेत्र स्थित शंकर मार्केट गरथौली निवासी अर्पित कुमार यादव (20), महोबा के थाना महोबकंठ निवासी प्रिंस (21) और अंकित को घायल हालत में बाहर निकाला गया। सभी घायलों को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेजा गया है। वहीं, डॉक्टरों ने दीपक चौरसिया और उनके दोनों बेटों दिव्यांशु व मान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, एक्सयूवी अर्पित कुमार यादव चला रहा था। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनाइटेड विश्वविद्यालय में एमसीए प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है। गाड़ी में उसके साथ प्रिंस और अंकित भी सवार थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में कारोबारी के घर एक करोड़ की डकैती:7 नकाबपोश घुसे, परिवार को बंधक बनाया, बंदूक तानकर बोले- मारकर दफना देंगे
    Next Article
    हाथरस में CMO ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण:हाथरस जंक्शन पर कई डॉक्टर और कर्मचारी गैरहाजिर, वेतन रोकने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment