Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज साइबर थाने के इंस्पेक्टर सस्पेंड:कामकाज में लापरवाही, अफसरों के आदेश को न मानने में कार्रवाई

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह सस्पेंड कर दिए गए हैं। लचर कार्यप्रणाली व अफसरों के आदेश के अनुपालन में लापरवाही पर उन पर गाज गिरी है। सात महीने पहले उन्हें कर्नलगंज से हटाकर साइबर थाने में तैनाती दी गई थी। परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं प्रदीप सिंह सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। साइबर थाने में तैनाती के बाद उन्हें कई अहम मामलों की विवेचना सौंपी गई। हालांकि विवेचना के निस्तारण में उनकी परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं रही। ज्यादातर मामलों में कार्रवाई जांच तक ही सिमटी रही। फर्जी मार्कशीट जारी करने वाले को गिरफ्तार किया था हालांकि हाल ही में उन्होंने राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम से अवैध संस्था बनाकर फर्जी मार्कशीट-सर्टिफिकेट जारी करने के आरोपी राजमन गोंड को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। उसे जिस मामले में गिरफ्तार किया गया, वह पत्राचार शिक्षा संस्थान के अपर शिक्षा निदेशक ने एक सितंबर 2024 को साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया था। आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाकर यह पूरा खेल करता था। विस्तृत पूछताछ में होता बड़ा खुलासा पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस खेल के पीछे एक बड़े नेटवर्क का हाथ होने की आशंका थी, जिसमें राजमन गोंड सिर्फ एक कड़ी थी। उससे विस्तृत पूछताछ की जाती, इसके अलावा साक्ष्य जुटाए जाते तो बड़े खुलासे हो सकते थे। हालांकि ऐसा नहीं किया गया। इसे लेकर अफसर उनसे नाखुश थे। अफसर बोले हालांकि अफसर सिर्फ इतना कह रहे हैं कि कार्य में लापरवाही व शिथिलता पर यह कार्रवाई की गई है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि इंस्पेक्टर की कार्यशैली को लेकर कई तरह की शिकायतें मिल रही थी। इसी को लेकर उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 सेकंड में भरा LPG सिलेंडर चुराकर सरपट भागा चोर:बस्ती में दिनदहाड़े रसोई में घुसते VIDEO, पीड़ित बोले- बड़ी मशक्कत से जुगाड़ करके लाए थे
    Next Article
    गोरखपुर में टेंपो-बाइक की टक्कर में एक की मौत:कौड़ीराम एक्सिस बैंक के पास हादसे में तीन घायल, इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment