Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 सेकंड में भरा LPG सिलेंडर चुराकर सरपट भागा चोर:बस्ती में दिनदहाड़े रसोई में घुसते VIDEO, पीड़ित बोले- बड़ी मशक्कत से जुगाड़ करके लाए थे

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी के बस्ती जिले में एक चोर ने पलक झपकते महज मकान से भरा हुआ सिलेंडर पार कर दिया। चोर दिनदहाड़े मकान में घुसा, सीधे रसोई में पहुंचा और महज 5 सेकंड में भरा हुआ LPG सिलेंडर कंधे पर लादकर सरपट भाग निकला। घटना मकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वारदात बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो देखकर लगता है कि चोर सिर्फ सिलेंडर चोरी करने के इरादे से ही आया था, क्योंकि उसने डिलीवरी ब्वॉय जैसी ड्रेस पहनी हुई थी। घटना को लेकर पीड़ित मकान मालिक का कहना है- काफी मशक्कत करके और तिगुने दाम देकर तो सिलेंडर जुगाड़ किया था, पर चोरी हो गया। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस चोर को तलाशने में जुटी है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत में LPG सिलेंडर्स की भारी किल्लत हो गई है। घंटों-घंटों लाइन में लगकर और कालाबाजारी के बीच तीन के तेरह दाम देकर लोगों को LPG सिलेंडर मिल रहा है। अब ऐसे में चोरों ने LPG सिलेंडर पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पलक झपकते चुराया सिलेंडर, तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी राहुल पाल के घर से रविवार दोपहर दिनदहाड़े LPG सिलेंडर चोरी हो गया। उन्होंने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे जांचे तो एक चोर दोपहर करीब 12 बजे सिलेंडर चुराकर भागता दिखा। वीडियो में देखा गया कि मकान का मेन गेट खुला हुआ था। इसी दौरान डिलीवरी ब्वॉय के जैसे लाल रंग की कॉलर टीशर्ट और काली पैंट पहने हुए एक युवक मकान में घुसा और सीधे रसोईघर में दाखिल हो गया। महज 5 सेकेंड में वह किचेन की दहलीज पर रखा भरा हुआ LPG सिलेंडर कंधे पर रखकर तेजी से भाग निकला। काफी देर से रेकी कर रहा था, बाकी कोई सामान नहीं चुराया राहुल पाल ने बताया- मकान के बाहर गली में लगे सीसीटीवी जांचने पर पता चला कि चोर काफी देर से गली में घूम रहा था। इसी दौरान उसे मेरे घर का मेन गेट खुला देखा, वह काफी देर तक मकान के आगे-पीछे घूमकर रेकी करता रहा। मौका मिलते ही चोरी करके भाग निकला। राहुल ने बताया- चोर की हरकत देखकर ऐसा लगा, जैसे वह सिर्फ सिलेंडर ही चुराने के लिए आया था। किचेन में और भी कई कीमती सामान रखे हुए थे, बाइक बाइकें खड़ी थीं, पर उसने अन्य कोई भी सामान को छुआ तक नहीं। पीड़ित ने कहा- मैंने काफी मशक्कत करके और पैरवी लगाकर 2 दिन पहले ही यह सिलेंडर खरीदा था। तीन गुना दाम अदा किया था। सोचा था किल्लत रहने तक काम चल जाएगा, पर दूसरे दिन ही सिलेंडर चोरी हो गया। अब समझ नहीं आ रहा कि नया सिलेंडर कहां से जुगाड़ करूं। चोर की पहचान का प्रयास, जल्दी होगी गिरफ्तारी- थाना प्रभारी कोतवाली थाना प्रभारी मोती चंद्र ने कहा- पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोर का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया गया है। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही चोर को गिरफ्तार करके उससे LPG सिलेंडर बरामद कर पीड़ित को रिटर्न करा दिया जाएगा। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 'पाकिस्तान भेजते थे मंदिरों के VIDEO':हापुड़ से पकड़े गए जासूसी करने वाले दो युवक, SP बोले- 2025 से सक्रिय पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो युवकों को दिल्ली इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम ने यूपी के हापुड़ जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। संवेदनशील स्थानों की जानकारी उसे साझा कर रहे थे। हापुड़ एसपी केजी सिंह ने बताया- आरोपी अजीम राणा और आजाद राजपूत ने दिल्ली के सनातन धर्म मंदिर, ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर और आसपास के इलाकों की फोटो, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान को शेयर की थीं। दोनों को बुधवार को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क में थे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में रेस्टोरेंट-मिठाई की दुकान पर छापा:15 घरेलू सिलेंडर जब्त, घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल चल रहा था
    Next Article
    प्रयागराज साइबर थाने के इंस्पेक्टर सस्पेंड:कामकाज में लापरवाही, अफसरों के आदेश को न मानने में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment