Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रियंका ने योगी के पैर छुए, 8 प्रत्याशियों का नामांकन:राज्यसभा चुनाव- आपाधापी में दरवाजे के शीशे टूटे, भाजपा कार्यकर्ता से भिड़ा सुरक्षाकर्मी

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 8 प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत, श्रुति गंगवार और गोपीकृष्ण पांडेय ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सबसे पहले धर्मपाल सिंह और सबसे आखिर में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान भीड़ इतनी थी कि आपाधापी में विधानसभा के समिति कक्ष के दरवाजे के कांच टूट गए। नामांकन के बाद भाजपा कार्यकर्ता की विधानसभा के सुरक्षाकर्मी से बहस हो गई। देखते ही देखते धक्का-मुक्की और गाली-गलौज होने लगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। इसका वीडियो भी सामने आया है। सपा के राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सपा पहले तीसरा उम्मीदवार उतारने वाली थी, लेकिन अखिलेश यादव ने इससे इनकार कर दिया। ऐसे में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। यूपी में राज्यसभा की 31 सीटें हैं। इनमें 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। 3 तस्वीरें देखिए- भाजपा के आठों राज्यसभा कैंडिडेट नए, इनमें 2 ब्राह्मण यूपी भाजपा के सभी प्रत्याशी नए हैं। इनमें 2 ब्राह्मण, 1 ठाकुर, 3 पिछड़े और 2 दलित हैं। पिछड़े वर्ग में एक लोधी, एक कुर्मी और एक पाल समाज से हैं। वहीं, दलित वर्ग में एक खटीक और एक पासी समाज से हैं। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी का टिकट काट दिया गया है। दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाया गया है। मौजूदा राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सीमा द्विवेदी, बृजलाल, गीता शाक्य और अरुण सिंह को दोबारा मौका नहीं मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमती के तेज बहाव में बहा युवक, मौत:5 लोग बचाए गए, लेटे हनुमान मंदिर में 13 फीट भरा पानी ; गद्दे की नाव से चल रही
    Next Article
    प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथा वीडियो:धोती पकड़े कमरे से लड़खड़ाते निकले; कौन जारी कर रहा सुसाइड के CCTV फुटेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment