Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Parliament Budget Session Live Updates: Lok Sabha में लौटे Speaker Om Birla, विपक्ष को दिया कड़ा संदेश- 'नियमों से ऊपर कोई भी नहीं'

    3 hours from now

    1

    0

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पीएम खुद घबराए हुए हैं। राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता से तो नहीं घबराने की अपील कर रहे हैं, लेकिन वे खुद अदाणी मामले और 'एप्सटीन फाइल' जैसे मुद्दों के कारण डरे हुए हैं।उन्होंने यह भी कहा कि इसी डर की वजह से प्रधानमंत्री सदन के भीतर नहीं आ पा रहे हैं। दरअसल, पश्चिम एशिया के संकट के कारण देश में रसोई गैस की कमी की आशंका जताई जा रही है, जिस पर प्रधानमंत्री ने बुधवार को जनता से धैर्य रखने और केवल सही जानकारी पर भरोसा करने की अपील की थी।दूसरी ओर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने पर सदन का आभार जताया। बिरला ने स्पष्ट किया कि सदन में कोई भी सदस्य, चाहे वह पक्ष का हो या विपक्ष का, नियमों से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को भी नियमों के दायरे में रहकर ही बोलने का अधिकार है।विपक्षी सदस्यों द्वारा माइक बंद किए जाने के आरोपों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के पास माइक चालू या बंद करने का बटन नहीं होता। ओम बिरला पिछले कई दिनों से सदन की कार्यवाही से दूर थे और प्रस्ताव खारिज होने के बाद आज पहली बार वापस आसन पर लौटे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG Cylinder को लेकर सियासत तेज, PM ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखो, जमाखोरी करने वाले जाएंगे जेल
    Next Article
    Uttarakhand में LPG की कमी? CM Pushkar Singh Dhami बोले- अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment