Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांच केंद्रों पर चेक होंगी यूपी-बोर्ड की कॉपियां:18 मार्च से सीसीटीवी की निगरानी में शुरु होगा मूल्यांकन

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से एक अप्रैल तक होगा। जिले में बोर्ड कापियों के मूल्यांकन के लिए राजकीय इंटर कालेज चुन्नीगंज, बीएनएसडी इंटर कालेज, चुन्नीगंज डीएवी इंटर कालेज सिविल लाइंस, एबी विद्यालय मालरोड और सुभाष स्मारक इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दों केंद्रों पर 10वीं और तीन पर 12वीं की कॉपियां होंगी चेक राजकीय इंटर कालेज, चुन्नीगंज और डीएवी इंटर कालेज सिविल लाइंस में 10वीं की कॉपियों को चेक किया जाएगा। इसके अलावा बीएनएसडी इंटर कालेज चुन्नीगंज, एबी विद्यालय मालरोड और सुभाष स्मारक इंटर कालेज साकेत नगर में 12वीं में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया डीआइओएस कार्यालय स्तर से चल रही है। मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों में लगे परीक्षक एवं कर्मचारियों के मोबाइल फोन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष में ले जाने पर रोक रहेगी। इसके लिए मूल्यांकन केंद्र के मुख्य द्वार पर एक अलग कक्ष में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मोबाइल फोन टोकन व्यवस्था के साथ जमा कराए जाएंगे। मूल्यांकन केंद्र की सुरक्षा के मद्देनजर अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। मूल्यांकन केंद्र पर सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन के दौरान चार सशस्त्र पुलिस बल व्यवस्था की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस की किल्लत से जूझ रहीं छोटी खाने-पीने की दुकानें:चूल्हे से चल रहा काम महंगी गैस से कारोबार प्रभावित, ग्राहक भी हो रहे कम
    Next Article
    लखनऊ में होटल, कैटर्स और फास्ट फूड कारोबार पर असर:गैस एजेंसियों पर फूटा गुस्सा, लखनऊ में गैस की किल्लत से घरों में नहीं जला चूल्हा, शादियां टलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment