Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Parliament Monsoon Session | हंगामेदार शुरुआत के आसार: नीट लीक, अयोध्या चंदा घोटाला और मणिपुर पर टकराव तय; विपक्ष के तेवर कड़े

    14 hours ago

    2

    0

    संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसके भारी हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक और लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक में ही सरकार और विपक्ष के बीच तीखे मतभेद खुलकर सामने आ गए। जहां विपक्ष ने नीट (NEET) पेपर लीक, अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाला और मणिपुर हिंसा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, वहीं सरकार ने विधायी कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग की अपील की है। यह सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलने की संभावना है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि मानसून सत्र के लिए आठ विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं और यदि कोई अतिरिक्त विधायी कामकाज होगा तो उसके बारे में कार्य मंत्रणा समिति में चर्चा की जाएगी और राजनीतिक दलों को सूचित किया जाएगा। रीजीजू ने राजनीतिक दलों से सरकार द्वारा लाए जाने वाले विधेयकों पर सार्थक चर्चा के साथ सहयोग करने की अपील की। सर्वदलीय बैठक की शुरुआत में तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) से जुड़े बगावत के मामलों को लेकर विपक्षी दलों ने कुछ देर के लिए बहिर्गमन किया। विपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के समूह को बैठक में आमंत्रित किए जाने पर आपत्ति जताई। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष ने राम मंदिर ‘‘चंदा चोरी’’, एथनॉल, छात्रों से जुड़े मुद्दों और मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग की है। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रश्नपत्र लीक, निर्वाचन आयोग की कथित एकपक्षीय कार्यवाही और सरकारी सेवाओं में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग की कथित उपेक्षा का मुद्दा उठाया। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सांसद तिरुची शिवा ने महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार से स्पष्ट फार्मूला सामने रखने की मांग की। सर्वदलीय बैठक के बाद रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में बीएसी की बैठक हुई। बिरला ने सभी दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू और व्यवस्थित ढंग से चलाने में पूरा सहयोग देने की अपील की, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों पर व्यापक और सार्थक चर्चा हो सके।इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup Argentina Vs Spain Highlights | स्पेन के अभेद्य किले से टकराकर टूटा अर्जेंटीना का गुरूर, 16 साल बाद विश्व विजेता बना स्पेन! उन्होंने रचनात्मक विचार-विमर्श, सार्थक भागीदारी और संसदीय परंपराओं के उच्चतम मानकों के पालन पर जोर दिया। इस बीच, विपक्षी दलों के प्रमुख नेता सोमवार सुबह 10 बजे बैठक कर दोनों सदनों के लिए अपनी रणनीति तय करेंगे। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में होगी। इसमें विभिन्न विपक्षी दलों के सदनों के नेता शामिल होंगे।इसे भी पढ़ें: US-Iran War | शहीदों का बदला, ईरान में तबाही! आग की लपटों में घिरा होर्मुज... Donald Trump बोले- 'हमारी सेना का प्रतिशोध है!' इस सत्र के दौरान राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक तथा आयकर (संशोधन) विधेयक समेत कई विधेयक पेश किए जाने हैं। मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉकरोच जनता पार्टी के ‘चलो संसद’ मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अत्यधिक सतर्क, छावनी में तब्दील हुई राजधानी, चप्पे-चप्पे पर भारी सुरक्षा, धारा 163 लागू
    Next Article
    अमित शाह ने Kolkata में 'म्यूजियम ऑफ़ वर्ड' का किया उद्घाटन, बोले- सांस्कृतिक विरासत पुनर्जीवित करने का बड़ा कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment