Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीसीएस गरिमा शर्मा ने प्रदेश में 16वीं रैंक हासिल की:डिवाइन मॉडल स्कूल में सम्मानित, छात्रों को दिया प्रेरणा संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर। प्रदेश में 16वीं रैंक हासिल कर पीसीएस अधिकारी बनीं गरिमा शर्मा का उनके पुराने विद्यालय डिवाइन मॉडल स्कूल में सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिवार और छात्रों ने उनका स्वागत किया। नगर के पुराना महिला अस्पताल रोड स्थित डिवाइन मॉडल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में गरिमा शर्मा ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2004 में नर्सरी कक्षा में इसी स्कूल से अपनी शिक्षा शुरू की थी और आठवीं कक्षा तक यहीं पढ़ाई की।मोहल्ला राधा नगर निवासी गरिमा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय को दिया। उनकी माता शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता मैनपुरी में रजिस्ट्रार कानूनगो के पद पर कार्यरत हैं। समारोह के दौरान गरिमा शर्मा ने स्कूल के चेयरमैन श्योपाल सिंह, शिक्षिकाओं और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य राजवीर शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि गरिमा शर्मा की उपलब्धि से पूरे स्कूल का गौरव बढ़ा है और वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने भी उनके अनुभवों से सीख लेते हुए भविष्य में सफलता हासिल करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नववर्ष मेला समिति ने 48 प्रतिभागियों को किया सम्मानित:विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए
    Next Article
    हाथरस में बिल्डिंग निर्माण के दौरान हादसा:सीढ़ियों से गिरकर महिला मजदूर की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment