Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस फोर्स के साथ डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा, ईमेल के जरिए मिली कार्यालय को उड़ाने की धमकी

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली के प्रदर्शनी नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे कार्यालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक मेल के जरिए दी गई। ईमेल देखते ही पासपोर्ट अधिकारियों के होश उड़ गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कार्यालय परिसर को खाली करा लिया गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते (BDS) को बुलाया गया है, जो बिल्डिंग के कोने-कोने की सघन चेकिंग कर रहे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई और पुलिस की घेराबंदी से पासपोर्ट बनवाने आए आवेदकों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ईमेल के सोर्स की जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों के तहत पूरी सावधानी बरती जा रही है। फिलहाल चेकिंग जारी है और अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि की नवमी पर मन्दिर में भक्तों की भीड़:कानपुर के बारादेवी, तपेश्वरी और दुर्गा मन्दिर में सुबह से लाइन लगी, कन्याभोज कराए गए
    Next Article
    IIT कानपुर ने बनाई 'ब्रेक्सवेल' डिवाइस:10 मिनट में बताएगी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, खून जांच की जरूरत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment