Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुस्तक ‘द वायरल ओनर’ को मिला संतों का आशीर्वाद:संतों ने सराहा मेरठ के युवा लेखक आशीष सिंह रुद्रा का अभियान

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के युवा लेखक, उद्यमी एवं प्रेरक वक्ता आशीष सिंह रुद्रा के साहित्यिक और सामाजिक कार्यों को देश के प्रतिष्ठित संतों का आशीर्वाद मिला है। हाल ही में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज और श्री दक्षिण काली शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज ने आशीष सिंह रुद्रा की पुस्तक ‘द वायरल ओनर’ का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संतों ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का साहित्य, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय होना समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों को समाज के सामने प्रस्तुत कर प्रेरणा का स्रोत बनना चाहिए। संतों ने आशीष सिंह रुद्रा द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। आशीष सिंह रुद्रा ने बताया कि उनकी पुस्तक ‘द वायरल ओनर’ जीवन के वास्तविक अनुभवों, संघर्षों, नेतृत्व क्षमता और सफलता की यात्रा पर आधारित है। पुस्तक का उद्देश्य युवाओं को अपने सपनों को साकार करने और चुनौतियों के बीच आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी दस्तावेजों पर दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल:सुल्तानपुर में LIU जांच में हुआ खुलासा, दरोगा ने दर्ज कराई थी FIR
    Next Article
    मेरठ में CTI परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था:सर्वर डाउन के कारण दो घंटे इंतजार के बाद भी नहीं शुरू हुई 200 अभियार्थियों की परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment