Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा कृष्ण मोहन के मौत का राज:गोंडा में घर के अंदर मिला था शव, परिजन जता रहे हत्या के आशंका

    14 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पोर्टरगंज पथवालिया में कल देर शाम 25 वर्षीय कृष्ण मोहन उर्फ अनमोल चौबे के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा आज मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। कृष्ण मोहन उर्फ अनमोल चौबे की मौत का राज भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा। परिजनों ने पांच दोस्तों पर 8 फरवरी को घर से बुलाकर ले जाकर हत्या करके शव को लाकर रखने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक कृष्ण मोहन उर्फ अनमोल चौबे के पिता, रिटायर्ड लेखपाल शामली चौबे ने पांच दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ये दोस्त कृष्ण मोहन को घर से बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर शव कमरे में फेंक दिया। नगर कोतवाली पुलिस इन आरोपों की गहनता से जांच कर रही है। शव मिलने की जानकारी कल देर शाम तब हुई जब कमरे से दुर्गंध आने लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर तीन से चार दिन पुराना शव पड़ा हुआ था, जिसका चेहरा पूरी तरह काला पड़ गया था। बताया जा रहा है कि कृष्ण मोहन 8 फरवरी को पांच दोस्तों के साथ गया था। वह किस हालत में वापस आया, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि शव मिलने से पहले कल सुबह एक चार पहिया वाहन आया था और कुछ लोग घर के अंदर जाते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि, उनकी पहचान नहीं हो पाई। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा और पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी पुलिस विस्तार से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:सीतापुर के शातिर दिन में गांव-गांव करते थे रेकी, रात में देते थे वारदात को अंजाम
    Next Article
    पति से झगड़े के बाद महिला छत से कूदी:एटा में मायके पक्ष ने लगाया फेंकने का आरोप, गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment