Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पोस्टमास्टर के हत्यारों से मथुरा पुलिस की मुठभेड़:तमंचा बरामद करने गई पुलिस टीम पर किया बदमाश ने फायर,अपहरण करने के बाद पलवल में की थी हत्या

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में 9 फरवरी को अपहृत किए गए पोस्ट मास्टर की हरियाणा के पलवल में ले जाकर गला दबाकर हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर जब तमंचा बरामद करने पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर एक बदमाश को घायल कर दिया। यह था मामला कोसी के कामर निवासी रामवीर शेरगढ़ क्षेत्र में अगरयाला गांव के पोस्ट ऑफिस पर पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात थे। 9 फरवरी को रामवीर सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और अपहरण कर ले गए। खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को नाले पर रामवीर की बाइक पड़ी हुई मिली थी। खाक छानती रह गई मथुरा पुलिस पोस्टमास्टर की बरामदगी के लिए शेरगढ़,SOG की टीम ने जगह जगह हाथ पैर फेंके, 200 से ज्यादा CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस रामवीर के परिजनों को उसके सकुशल बरामद होने का आश्वासन देती रही लेकिन नतीजा सिफर रहा। रामवीर की तलाश में मथुरा पुलिस की 5 टीम लगाई गई थीं। पलवल पुलिस को मिला शव पलवल पुलिस को एक अधजला शव मिला। हरियाणा पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इसी दौरान मथुरा पुलिस ने जब हरियाणा पुलिस से संपर्क किया तो पता चला एक शव मिला है। इसके बाद मथुरा पुलिस जब रामवीर के परिवार वालों को लेकर गई तो परिजनों ने अंगूठी और पैर पर बने निशान से शिनाख्त कर ली थी। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने दो आरोपी लिए गिरफ्तार रामवीर की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी शेरगढ़ पुलिस और SOG की टीम ने मंगलवार की सुबह 2 आरोपी भारत उर्फ भरतु और रंजीत निवासी अलावलपुर पलवल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाशों की निशानदेही पर पोस्टमास्टर की हत्या करने के लिए प्रयोग किए गए तमंचे को बरामद करने पहुंचीं। जहां बदमाशों ने तमंचा उठाते ही पुलिस टीम पर जायद कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें भारत के दाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। यह किया बरामद पुलिस ने गिरफ्तार किए भारत और रंजीत के पास से टाटा पंच कार के अलावा 2 तमंचा और 2 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश भारत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से अब यह जानने में जुटी है कि इस वारदात को क्यों अंजाम दिया और कब से प्लानिंग चल रही थी। इस वारदात में और कौन कौन शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेशनल हाईवे पर शव को कई वाहनों ने कुचला:संतकबीर नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा, पहचान में जुटी पुलिस टीम
    Next Article
    धोबी बगीची जमीन विवाद, भाजपा सपा कांग्रेस आमने-सामने:आगरा की महापौर बोली- जगह नगर निगम की, रामजीलाला ने कहा-जमीनों पर किया कब्जा तो करेंगे आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment