Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धोबी बगीची जमीन विवाद, भाजपा सपा कांग्रेस आमने-सामने:आगरा की महापौर बोली- जगह नगर निगम की, रामजीलाला ने कहा-जमीनों पर किया कब्जा तो करेंगे आंदोलन

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के बापू नगर, खंदारी स्थित धोबी वाली बगीची की जमीन पर नगर निगम और राजस्व विभाग मिलकर हाईकोर्ट में दावा पेश करने के लिए याचिका दायर करेंगे। यह याचिका मौजूदा समय में काबिज पक्ष के कब्जे के दावे के खिलाफ दाखिल की जाएगी। महापौर हेमलता दिवाकर के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों की जांच में मिली जानकारी के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। जांच में जमीन नगर निगम की होने और लंबे समय से उसपर निगम की ओर से पैसा खर्च करने की जानकारी मिली है। महापौर ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात कर जानकारी दी और तय हुआ कि दोनों विभाग संयुक्त रूप से पार्टी बनकर पिछले कब्जे के फैसले को चुनौती देकर अपनी जमीन वापस हासिल करेंगे। गौरतलब है कि बापू नगर में दिवाकर बीगीची के सामने 809 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जे के लिए लघुवाद न्यायालय में वर्ष 1981 से वाद चल रहा था। वर्ष 2023 में कोर्ट ने वादी लोकेश गुप्ता आदि को कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। महापौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लोकेश गुप्ता ने कोर्ट में अधूरी जानकारी देकर जमीन पर कब्जा दिलाने जाने का आदेश हासिल किया। रामजीलाल बोले-करेंगे आंदोलन महात्मा गांधी और बाबा साहब आंबेडकर के मूर्ति स्थल से छेड़छाड़ के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। सुमन ने आरोप लगाया कि प्रशासन और नगर निगम की शिथिलता के कारण ही न्यायालय में सही तथ्य पेश नहीं हुए, जिसका फायदा भूमाफिया उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग अपने भू-अभिलेखों को दुरुस्त नहीं रख रहे हैं और न ही भौतिक रूप से जमीनों की देखरेख की जा रही है। सुमन ने कहा कि स्थानीय लोगों ने रविवार को उनके आवास का घेराव कर भूमाफियाओं की करतूतों से अवगत कराया था। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और सरकारी जमीन को मुक्त कराया जाए। सुमन ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पोस्टमास्टर के हत्यारों से मथुरा पुलिस की मुठभेड़:तमंचा बरामद करने गई पुलिस टीम पर किया बदमाश ने फायर,अपहरण करने के बाद पलवल में की थी हत्या
    Next Article
    CBSE 10वीं–12वीं की परीक्षाएं आज से:अलीगढ़ में 17 हजार छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल, 10 बजे के बाद नो एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment