Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी:सुबह 11 बजे तक मगराहाट में 38.2%, डायमंड हार्बर में 35.92% मतदान

    8 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से दोबारा मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक मगरहाट में मगराहाट में 38.2% और डायमंड हार्बर में 35.92% मतदान हो चुका है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। आज सुबह डायमंड हार्बर के रॉयनगर प्राइमरी स्कूल में बूथ नंबर 243 पर एक वोटर ने EVM में खराबी होने की शिकायत की थी। उसका कहना था कि यहां पर ईवीएम खराब है, हम आधे घंटे से ज्यादा समय से वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कुछ देर बाद दोबारा वोटिंग शुरू हो गई थी। री-पोलिंग की 2 तस्वीरें… EVM से छेड़छाड़-झड़प की शिकायत पर दोबारा वोटिंग दरअसल, 29 अप्रैल को इन बूथों पर दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायत मिली थी। इसके चलते दोबारा वोटिंग का फैसला लिया गया। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं।वहीं, TMC ने कोलकाता खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का दावा है कि पोस्टल बैलेट कवर से छेड़छाड़ हुई है। राज्य की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार दक्षिण 24 परगना की 2 विधानसभा सीटों पर हो रही दोबारा वोटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया:सायरन की आवाज सुनाई दी, आपदा विभाग ने टेस्टिंग की
    Next Article
    ‘धुरंधर’ में ‘जमील जमाली’ को देख जेठालाल हुए इम्प्रेस, कहा- पहले ही सुपरस्टार थे राकेश बेदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment