Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा:भाजपा अध्यक्ष नवीन बोले-बंगाल से घुसपैठियों को बाहर करने का समय आ गया

    2 hours ago

    1

    0

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा- ये परिवर्तन सिर्फ व्यवस्था बदलने का विषय नहीं है, बल्कि सोच को बदलने का विषय है। आज हम बंगाल की इस पवित्र माटी से घुसपैठियों को स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि अब घुसपैठियों को बाहर करने का समय आ गया है। हम नए बंगाल का बीज रखेंगे सकारात्मक सोच के साथ हम नए बंगाल का बीज रखेंगे। हम सबको तैयार हो जाना है और घुसपैठिए वाली सरकार से बंगाल को मुक्त करना है और विकसित बंगाल का सपना साकार करना है। ममता दीदी, क्या आपने इसी सोनार बांग्ला का सपना दिखाया था, जहां सिर्फ भ्रष्टाचार हो, अराजकता हो और यहां के लोगों का शोषण हो। अब यहां का युवा बहुत परेशान हो चुका है। इन सभी का हिसाब लेने के लिए ही यह परिवर्तन यात्रा निकल रही है। जिस वंदे मातरम् के गान से पूरा देश आजाद हुआ, आज जब हम उसकी 150वीं जयंती मनाते हैं, तो टीएमसी के सांसद संसद में उसे रोकते हैं। जिस वंदे मातरम् ने पूरे देश को आजादी दिलाई, उसी वंदे मातरम् का टीएमसी के सांसद अपमान करते हैं। ममता दीदी, वंदे मातरम् ने अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी, और अब वही वंदे मातरम् की गूंज बंगाल को आपकी अराजकता से आजाद करेगी और बंगाल को मुक्ति दिलाएगी। यात्रा 5,000​ किलोमीटर से अधिक आज की ये यात्रा जो 5,000​ किलोमीटर से अधिक की होगी और बंगाल के घर घर तक जाएगी। ​ जहां अब तक केवल वादे और अहंकार के शब्द पहुंचे थे, वहां भाजपा परिवर्तन की आवाज के साथ पहुंचने वाली है। हमें सिर्फ घुसपैठियों को ही बाहर नहीं करना है, बल्कि ऐसी निर्णायक सरकार बनानी है, जो यहां के लोगों को विकास के साथ जोड़ सके। जिन योजनाओं को ममता दीदी यहां लागू करने में सौतेला व्यवहार करती हैं,उन योजनाओं को हम यहां लागू करके रहेंगे। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: बिहार में घुसपैठ के जरिए क्या बंगाल साध रहे शाह:सीमांचल-बंगाल के इलाके मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश की चर्चा क्यों, जानिए ममता को मात देनी की स्ट्रैटेजी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे सीमांचल के तीन अलग-अलग जिलों में कई राउंड की बैठक कर रहे हैं। सबसे पहले 25 फरवरी को किशनगंज में सेना के अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अररिया में नेपाल सीमा पर स्थित लेटी (Letti) सीमा चौकी (BOP) के नए परिसर का उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-Israel Attack Iran LIVE Updates: 'हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे...', ईरान ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई की खाई कसम
    Next Article
    Meri Zindagi Hai Tu Episode 32 क्यों टला? जानिए अब कब होगा टेलीकास्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment