Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम यूपी में आंधी-बारिश शुरू, 23 जिलों में अलर्ट:लखनऊ में बाढ़, गलियों में अब भी 4 फीट तक पानी; डेंगू के 10 नए केस

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी में एक बार फिर मौसम बदल गया है। गुरुवार सुबह से मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली समेत 7 शहरों में तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 23 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया, "पहाड़ी इलाकों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जबकि पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से नमी ला रही हैं। इसके असर से आज पश्चिमी यूपी में बारिश का सिस्टम मजबूत हुआ है। कल पूर्वी और मध्य यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।" इधर, लखनऊ में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है। गोमती का जलस्तर घटने जरूर लगा है, लेकिन फैजुल्लागंज इलाके में 3 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है। घरों में 19वें दिन भी 3-4 फीट पानी भरा है। गली-मोहल्लों में नावें चल रही हैं। डेंगू का खतरा भी बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों में 10 नए केस सामने आए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के बागी 3 विधायकों का भाजपा से टिकट पक्का:बाहुबली अभय के खिलाफ संगठन; विनोद की कालपी सीट पर ‘निषाद कोटे’ का पेंच
    Next Article
    नीला ड्रम हत्याकांड-सजा के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा:मुस्कान के पुराने फोटो-वीडियो पोस्ट किए, यूजर्स बोले- जैसा करोगे, वैसा भरोगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment