Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिमी यूपी में मौसम बदला, गाजियाबाद-मेरठ में बारिश:मुजफ्फरनगर में आंधी से पेड़ उखड़े; काशी में स्कूलों की टाइमिंग बदली

    16 hours ago

    1

    0

    पश्चिमी यूपी में शुक्रवार शाम मौसम बदल गया। गाजियाबाद में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मेरठ में हल्की बारिश हुई। धूलभरी हवाएं भी चलीं। आसमान में बादल छाए हैं। मुजफ्फरनगर में सुबह से घने बादल छाए थे। शाम होते-होते तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए। जिले में गुरुवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो सीजन का सबसे गर्म दिन था। शुक्रवार को चली तेज हवाओं और बारिश से तापमान 32 डिग्री पर आ गया है। पारे में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वाराणसी में गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। अब सुबह 7.30 से 1 बजे तक क्लासेस चलेंगी। मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत और बिजनौर में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। 18 अप्रैल को भी पश्चिमी यूपी में गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, गर्मी अधिक होगी। लखनऊ, कानपुर जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है। वहीं वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे गर्मी अधिक होगी। 3 तस्वीरें देखिए… बांदा में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पूर्वी यूपी और बुंदेलखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। गुरुवार (16 अप्रैल) को बांदा का तापमान 44.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले साल 22 अप्रैल को प्रयागराज का पारा 44.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यानी, इस बार 6 दिन पहले ही अधिकतम तापमान पिछले साल से ज्यादा पहुंच गया। यही नहीं, 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इसके पार दर्ज किया गया। प्रयागराज, वाराणसी समेत 50 शहरों में भीषण गर्मी पड़ी। स्कूल जा रहे बच्चे मुंह पर कपड़े बांधे और छाते लिए नजर आए। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि, इसकी वजह से बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव आएगा। आसमान में बादल छा सकते हैं। गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम की और तस्वीरें देखिए- दरियाई घोड़े पानी भरे तालाब से निकल ही नहीं बढ़ती गर्मी का असर अब जानवरों पर साफ दिखाई देने लगा है। गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े पानी भरे तालाब से निकल ही नहीं रहे। गर्मी में ठंडे पानी में आनंद ले रहे हैं। कानपुर चिड़ियाघर में गैंडे के लिए कीचड़ का तालाब बनाया गया है। हिरन-शेरों पर लिए पानी की फुहारें डाली जा रहीं। अब शहरों का हाल जानिए क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में कोई सक्रिय वेदर सिस्टम (मौसम तंत्र) नहीं होने की वजह से शुष्क पछुआ हवाएं सीधे मैदानी इलाकों में आ रही हैं। इसके साथ ही कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बना एक एंटी-साइक्लोन अब मध्य भारत की ओर खिसक रहा है। इसी कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? कल की मौसम की तस्वीरें देखिए- इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर इस साल ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक यानी 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य पुनीत वार्ष्णेय के अनुसार, यह प्रभाव 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणें पड़नी शुरू हो जाती हैं, जिससे इस कालखंड में भीषण गर्मी पड़ती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- अल नीनो: इसमें समुद्र का तापमान 3-4 डिग्री बढ़ता है। इसका प्रभाव 10 साल में दो बार होता है। इससे ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र में कम और कम बारिश वाले क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है। ला नीना: इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। इसका दुनियाभर के मौसम पर असर पड़ता है। आसमान में बादल छाते हैं और अच्छी बारिश होती है। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गर्लफ्रेंड को दफनाने गया प्रेमी, तभी कब्रिस्तान पहुंचा पति: बोला- पत्नी की हत्या हुई है, झांसी के स्पा सेंटर में जॉब करती थी झांसी के स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बॉयफ्रेंड उसकी लाश लेकर दफनाने कब्रिस्तान पहुंचा। तभी युवती का पति वहां आ गया। उसने हंगामा करते हुए पत्नी की हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद फोन करके पुलिस बुला ली। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अब कोई गलती नहीं होगी, गुडबाय एवरीवन', फेल होने पर छात्र ने दी जान
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:पंचायत चुनाव में देरी तय, 10 जून को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment