Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति बोला- दूसरी शादी करुंगा, महिला ने किया सुसाइड:झांसी में मां बोली- बुलेट नहीं दी तो 8 महीने से लेने नहीं आया दामाद, बेटी कुएं में कूदी

    1 day ago

    6

    0

    झांसी में एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। उसकी शादी 2 साल पहले हुई थी। आरोप है- ससुराल वाले मारपीट करते थे। 8 महीने से वह मायके में रह रही थी, लेकिन ससुराल वाले लेने नहीं आ रहे थे। बुधवार को पति को लेने आना था। लेकिन वो नहीं आया। रबीना अहिरवार (26) ने शाम को कॉल लगाया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला दौड़ते हुए घर से लगभग 100 मीटर दूर बने कुएं पर पहुंची और छलांग लगा दी। पीछे से परिजन पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से उसको बाहर निकाला। आनन फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान आज रबीना की मौत हो गई। मृतका की मां ने कहा- दामाद बुलेट और दो लाख रुपए मांग रहा था। नहीं देने पर बेटी को लेने नहीं आ रहे थे। बुधवार को जब दामाद लेने नहीं आया तो बेटी ने कॉल लगाया। तब वो कहने लगा- हम दूसरी शादी करेंगे। यह सुनते ही बेटी ने जान दे दी। पूरा मामला सकरार थाना क्षेत्र के खिसनी बुजुर्ग गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए सकरार के खिसनी बुजुर्ग गांव निवासी अनीता देवी ने बताया- रबीना अहिरवार (26) मेरी इकलौती बेटी थी। उससे बड़ा और एक छोटा भाई है। हमने रबीना की शादी 9 जुलाई 2024 को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के विजयपुर गांव निवासी अनिल अहिरवार से की थी। शादी में एक पल्सर बाइक और कुछ कैश दिया था। अनिल प्राइवेट ठेकेदारी करता है।मां का आरोप है कि पल्सर बाइक से दामाद व ससुराल वाले खुश नहीं थे। वे बुलेट बाइक और दो लाख रुपए की डिमांड करने लगे। नहीं देने पर बेटी के साथ अक्सर मारपीट करने लगे। 8 महीने पहले मायके लाए थे मां ने आगे बताया- 8 महीने पहले ससुराल वालों ने बेटी रबीना को बुरी तरह पीटा था। तब हम लोग ससुराल गए और बेटी को अपने साथ लाए थे। उसका इलाज कराया। तब ससुराल वालों ने कहा कि वे 15 दिन बाद रबीना को ले जाएंगे। बार-बार वो आने की बात कहते रहे, लेकिन बेटी को लेने नहीं आए। हम लोगों ने चंदेरा थाना, टीकमगढ़ एसएसपी, सकरार थाना और अफसरों को शिकायत दी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे बेटी परेशान रहने लगी थी। बातचीत होने पर दामाद ने कहा था कि वो 25 नवंबर बुधवार को लेने आएगा। ससुराल जाने की बेटी ने तैयारी कर ली थी। फोन पर बातचीत करने के बाद कुएं में कूदी मृतका के भाई बाबू ने बताया- बुधवार को हम लोग इंतजार करते रहे, लेकिन बहन को लेने के लिए जीजा नहीं आए। शाम होने पर बहन ने जीजा को कॉल लगाया। दोनों के बीच विवाद होने लगा। तब जीजा कहने लगे कि अब दूसरी शादी करेंगे। इससे बहन आहत हो गई। फोन कटने के बाद बहन ने मां को कमरे में दुपट्‌टा लाने के लिए भेज दिया। मां के बाहर आने से पहले बहन रबीना फोन रखकर 100 मीटर दूर कुएं पर पहुंची और छलांग लगा दी। तब दौड़ते हुए घरवाले पहुंचे। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। गोताखोर कुएं में उतरे और चारपाई की मदद से बहन को बाहर निकाला। तब बहन की सांस चल रही थी। हम लोग तुरंत उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान बहन ने दम तोड़ दिया। रबीना की मौत की सूचना देने के बाद भी पति और ससुराल वाले नहीं आए। रबीना की मौत के बाद मां समेत अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रमाबाई अंबेडकर मैदान नीले-हरे झंडे से पटा:लखनऊ में चंद्रशेखर और ओवैसी की साझा रैली हुई
    Next Article
    राजा भैया की पार्टी ने 3 प्रत्याशी उतारे:राजा भैया कुंडा, कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज, विनोद सरोज बाबागंज से लड़ेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment