Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति की हत्या करके पत्नी ट्रेन के आगे कूदी:अयोध्या में 22 दिन के नवजात की भी मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

    10 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में 22 साल की पत्नी ने पति की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शिनाख्त के बाद गुरुवार रात साढ़े 8 बजे पुलिस महिला के सुसाइड की सूचना देने घर पहुंची। देखा कि दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर गई, तो महिला के पति का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। बगल में बेड पर 22 दिन का नवजात भूख-प्यास से तड़प रहा था। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई को बच्चे को सौंप दिया। परिवार ने दूध पिलाकर बच्चे को सुला दिया। शुक्रवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। घटना रौनाही क्षेत्र की है। 25 साल का शिवानंद राव कंस्ट्रक्शन साइटों पर मजदूर सप्लाई का ठेका लेता था। कैटरिंग का काम भी करता था। उसकी एक साल पहले संजू से शादी हुई थी। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करेरू गांव से 1 किलोमीटर दूर देवराकोट रेलवे फाटक के पास एक राहगीर ने रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश देखी। लाश कई हिस्सों में कटी हुई थी। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। जीआरपी और रौनाही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लाश के पास पुलिस को टूटा हुआ मोबाइल मिला। मोबाइल में लगे सिम को निकालकर पुलिसवालों ने रिश्तेदार को कॉल किया। रिश्तेदार ने महिला की पहचान शिवानंद की पत्नी संजू के रूप में की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस टीम महिला के घर सूचना देने पहुंची। घर का मेन गेट खुला हुआ था। अंदर जाने पर एक कमरे के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। तब तक आसपास के गांववाले भी पहुंच गए। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर गई तो शिवानंद की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। शव के पास खून से सना हथौड़ा पड़ा था। बेड पर उनका 22 दिन का नवजात रो रहा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण बलवंत के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। जेठानी बोली- घर जाने पर देवर की मौत का पता चला संजू की जेठानी किरण ने बताया- गुरुवार को किसी काम से बाहर गई थी। शाम 6 बजे घर लौटी, तभी गांव का एक व्यक्ति आया और बताया कि शिवानंद की पत्नी ट्रेन से कटकर मर गई है। मैं पति के साथ शिवानंद के घर पहुंची। वहां देखा कि पुलिस और गांव के प्रधान पहले से मौजूद थे। लोगों से पूछने पर पता चला कि शिवानंद की लाश घर के अंदर मिली है। पुलिस ने संजू के बच्चे को हम लोगों को सौंप दिया। बाद में उसकी भी मौत हो गई। एसपी बोले- पत्नी ने हत्या कर खुद जान दे दी एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा- पति-पत्नी की लाश मिलने की सूचना मिली। पत्नी ने पति की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। पत्नी के शव के पास से सुसाइड नोट मिले हैं। जिसमें उसने प्रतापड़ना के आरोप लगाए हैं। --------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में 12 IPS अफसर और 35 ASP के तबादले:राजकुमार मीणा मिर्जापुर में ASP नक्सल बने; एक रुपए में शादी की थी योगी सरकार ने गुरुवार दोपहर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 12 आईपीएस अफसरों को जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है। इनमें 11 अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं। अफसरों में 2022 बैच के 9 अफसर और 2020 बैच के दो अफसर शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायली हमलों से दहला दक्षिणी लेबनान, सामने आया बर्बादी का मंजर
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:IPS केके बिश्नोई और अंशिका का 12 अप्रैल को प्रयागराज में होगा रिसेप्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment