Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर स्टेशन पर पकड़ी गई अवैध पानी की बोतलें:गैर-स्वीकृत ब्रांड की सप्लाई पर रेलवे सख्त, LPO को भेजी गई जब्त हुई 444 बोतलें

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित और मानक पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनधिकृत पानी की बोतलों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्टेशन प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में सप्लाई हो रही अवैध बोतलों का खुलासा किया। स्टेशन निदेशक रतन दीप गुप्ता के नेतृत्व में डीसीआई टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान ट्रेन संख्या 15707 और 15273 को विशेष रूप से चेक किया गया, जहां बड़ी मात्रा में पानी की बोतलें लावारिस हालत में मिलीं। गैर-स्वीकृत ब्रांड की 444 बोतलें हुई बरामद जांच के दौरान कुल 444 पानी की बोतलें बरामद की गईं। ये सभी बोतलें रेलवे के तय मानकों के अनुरूप नहीं थीं और इन्हें बिना अनुमति ट्रेनों में रखा गया था। जांच में सामने आया कि ये बोतलें गैर-स्वीकृत ब्रांड जैसे बिस्लरी और एक्वा प्लस की थीं। रेलवे नियमों के अनुसार केवल अधिकृत और गुणवत्ता जांच से गुजरने वाले ब्रांड ही स्टेशनों और ट्रेनों में बेचे जा सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध तरीके से इनकी सप्लाई की जा रही थी। यात्रियों के स्वास्थ्य पर खतरा अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की बोतलें यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती हैं, क्योंकि इनकी गुणवत्ता और शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती। इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान को और सख्ती से चलाया जा रहा है। कार्रवाई के बाद सभी जब्त बोतलों को आगे की आवश्यक प्रक्रिया के लिए एलपीओ को भेज दिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इनकी सप्लाई में कौन लोग शामिल हैं। आगे भी जारी रहेगा अभियान रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टेशनों और ट्रेनों में जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अनधिकृत विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में भाकियू मंढार ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:छह सूत्रीय मांगों पर आंदोलन की चेतावनी, गेहूं खरीद केंद्र खोलने की मांग
    Next Article
    सीडीओ ने डायट पुखरायां निर्माण का निरीक्षण किया:सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए गुणवत्ता और सुविधाओं पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment