Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने पत्नी की ऑनलाइन बोली लगाई:मारपीट कर कान का पर्दा फाड़ा, शारीरिक यातना का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एक रेलवे कर्मचारी पर अपनी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी ऑनलाइन बोली लगाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पति पर लगातार शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने और मारपीट कर कान का पर्दा फाड़ने का भी आरोप लगाया है। यह मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। कंकरखेड़ा के नंदपुरा निवासी आरती की शादी तीन साल पहले लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरू खेड़ा निवासी संदीप से हुई थी। संदीप रेलवे में कार्यरत है। आरती का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही संदीप ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरती ने बताया कि संदीप और उसकी मां रानी, नंद छाया व रेशमा शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पीड़िता के अनुसार, एक साल पहले संदीप ने उसे आठ दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान उसे गर्म चिमटों से दागा गया और अमानवीय तरीके से भोजन दिया गया। आरती के परिवार को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने उसे बंधन मुक्त कराया और अपने साथ ले गए। छह महीने पहले रिश्तेदारों ने दोनों के बीच एक लिखित समझौता भी कराया था। हालांकि, समझौते के कुछ समय बाद ही संदीप ने आरती को दोबारा यातनाएं देनी शुरू कर दीं। हाल ही में, संदीप पर आरती को इतनी बेरहमी से पीटने का आरोप है कि उसके कान का पर्दा फट गया। आरती के शरीर पर मारपीट के कई निशान भी पाए गए हैं। लगातार हो रहे उत्पीड़न से तंग आकर आरती अपने मायके चली गई है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में नवनिर्मित सरकारी सड़क-नाली क्षतिग्रस्त:ठेकेदार की शिकायत पर 5 नामजद पर केस, वीडियो सामने आया
    Next Article
    सहारनपुर में समय से पहले होलिका दहन...ग्रामीणों में गुस्सा:एक युवक का छप्पर कुछ युवकों ने होलिका में डाला, गुस्से में लगा दी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment