Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने सुहागरात में कहा-पत्नी-बहू का दर्जा नहीं:जरूरतों के लिए की शादी, 13 धाराओं में केस दर्ज

    13 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी में 50 लाख रुपये नकद, एक कार और हीरे की अंगूठी दी गई थी, इसके बावजूद ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया और दवा खिलाकर उसके दो बच्चे मार दिए। इस मामले में 13 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता, जो एक रिटायर्ड सूबेदार मेजर की बेटी है, ने बताया कि उसकी मुलाकात संभल निवासी ताजदार आलम से वर्ष 2021 में 'जीवनसाथी डॉट कॉम' के जरिए हुई थी। ताजदार एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक का बेटा है। एक महीने की बातचीत के बाद दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी और वर्ष 2021 में ताजदार अपने परिवार के साथ पीड़िता का हाथ मांगने उसके घर आया। इसके बाद दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली। महिला डॉक्टर के अनुसार, उनका विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। शादी से 10 दिन पहले, आरोपी ससुरालियों ने 50 लाख रुपये नकद, एक हीरे की अंगूठी और परिवार के दो दर्जन सदस्यों के लिए सोने की अंगूठी की मांग रख दी। जब पीड़िता के परिवार ने इतनी बड़ी रकम अचानक जुटाने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने कर्ज लेकर यह मांग पूरी की। पीड़िता ने बताया कि शादी की पहली रात ही पति ताजदार ने उससे कहा कि वह इस घर की बहू या पत्नी नहीं बन सकती, उसे केवल नौकरानी बनकर रहना होगा। महिला डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि निकाह के दौरान ताजदार ने 5 लाख रुपये की मांग की थी और धमकी दी थी कि यदि रकम नहीं मिली तो वह बारात वापस ले जाएगा। इस पर पीड़िता के पिता ने उसे 5 लाख रुपये का चेक दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा निकाली:गोंडा डीएम भी हुईं शामिल, महिलाओं के साथ जलाभिषेक किया
    Next Article
    उन्नाव अस्पताल में 11 सौ से अधिक मरीज पहुंचे:इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे में 20 मरीज पहुंचे, एक्सरे ब्लड जांच में लंबी लाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment