Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति और बेटे के बाद अब भाई को दिया मुखाग्नि:जौनपुर में किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य अंजू पाठक ने तोड़ी सामाजिक रूढ़ियां

    5 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में भाजपा नेत्री व किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य ने अपने भाई को मुखाग्नि देकर पितृसत्तात्मक सोच को तोड़ने का काम किया है। समाज में आज भी कई परंपराएं महिलाओं की भूमिका को सीमित करती हैं। ऐसे में अंजू पाठक की यह साहस और कर्तव्य का ने ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसने सभी को भावुक कर दिया। दरअसल, भाजपा नेत्री व किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य अंजू पाठक के सगे भाई संजय कांत तिवारी (56) का निधन हो गया। अंजू के पति की 2013 में हत्या के बाद संजय कांत ही परिवार का देखभाल करते थे। इसके चलते संजय कांत ने शादी नहीं की थी। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसके अलावा अंजू ने 5 वर्ष पहले अपने इकलौते बेटे और 14 वर्ष पहले अपने पति को भी मुखाग्नि दी थी। देखें 2 तस्वीरें… पति की 13 साल पहले लुटेरों ने की थी हत्या नगर के मच्छरहट्टा मोहल्ला निवासी अंजू पाठक के पति राज नारायण पाठक उर्फ रज्जन पाठक की 2013 में घर में लुटेरों ने हत्या कर दी थी। तब अंजू का इकलौते बेटा हिमांशु छोटा था। ऐसे में अंजू ने ही अपने पति को मुखाग्नि दिया। इसके बाद उनका भाई संजय कांत ने पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाली। इकलौते बेटे की 4 पहले बीमारी से हुई मौत लेकिन 2022 में उनके इकलौते बेटे हिमांशु की बीमारी के कारण निधन हो गया। तब अंजू ने ही अपने बेटे को मुखाग्नि दी थी। अब वह अपने भाई, बेटी, बहू व नाती के साथ रहती थी। लेकिन भाई संजय कांत की निधन के बाद परिवार में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। ऐसे में अंजू पाठक ने आगे बढ़कर सभी धार्मिक विधि-विधान के साथ रामघाट पर अंतिम संस्कार किया और अपने भाई को मुखाग्नि दी। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में महिला टावर पर चढ़ी:पिता-भाइयों को उम्रकैद, दोबारा ट्रायल की मांग; पुलिस-फायर ब्रिगेड मौके पर
    Next Article
    नवाबगंज सीट पर भाजपा से पहली पसंद डॉ. एमपी. आर्य:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार रमेश गंगवार, बसपा से शहला ताहिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment