Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति सोता रहा, पत्नी ने सुसाइड किया:कानपुर में शादी की पार्टी के बाद घटना, बेटा रोया तो पता चला

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पति सोता रहा और पत्नी ने देर रात को उसी कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बगल में सो रहा बेटा रोया तो पति जगा। पत्नी के बुलाने पर कोई आवाज नहीं आई। लाइट जला कर देखा तो पत्नी का शव फंदे से लटकता देख उसके होश उड़ गए। पति ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही नर्वल थाने का फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना नर्वल थाना के पनौरी गांव का है। देर रात सभी पार्टी से मनाकर आये थे घर पनैरी गांव का दीपक सिंह प्राइवेट कर्मी है। परिवार में पत्नी राधा सिंह (30) एक बेटा गौरविक है। दीपक ने बताया की उसकी 2019 में शादी हुई थी। शनिवार को ताऊ जी के बेटे मोहित की शादी की सालगिरा थी। सभी देर रात तक पार्टी मनाकर वापस घर आये थे। रात करीब एक बजे वह पत्नी और बेटा एक ही कमरे में सो गए थे। देर रात को पत्नी ने उठकर साड़ी से पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह तड़के जब बेटा रोया तो उनकी आंख खुली। उसने पत्नी को कई बार बुलाया भी, मगर कोई आवाज न आने पर लाइट जलाकर देखा तो पत्नी का शव पास ही पंखे से रस्सी के सहारे लटकता दिखा। आनन-फानन में परिजनों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही नर्वल थाने का फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना की पड़ताल शुरू की। जांचके दौरान पुलिस ने मौके से मृतका का फोन जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बोले- नर्वल थाना प्रभारी अनिल तोमर ने बताया की मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है ना किसी ने कोई आरोप लगाए हैं। यदि कोई आरोप लगाता है या तहरीर मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वलीपुरा गंग नहर में नहाते समय युवक डूबा:बुलंदशहर में एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
    Next Article
    सांसद रवि-किशन ने कांग्रेस, सपा और TMC को घेरा:बोले- महिला आरक्षण का विरोध सबसे बड़ा पाप, ये चाहते की महिला झाड़ू पोछा करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment