Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पतंग निकालने पर 10 साल के बच्चे की पिटाई:फतेहपुर में चेहरे पर चोट, होंठ फटा; अस्पताल में भर्ती

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर नई बस्ती मोहल्ले में पतंग उड़ाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि दो महिलाओं ने 10 वर्षीय मासूम अनस को डंडों से बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रविवार को कुछ बच्चे मोहल्ले में पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान एक पतंग कटकर पास के एक घर की छत पर जा गिरी। पतंग लेने को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर दो महिलाओं ने 10 वर्षीय छात्र अनस को पकड़ लिया और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चे को बचाने के लिए जब तक लोग पहुंचते, तब तक उसे काफी चोटें लग चुकी थीं। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बच्चे के चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं और होंठ फट गया है, जिस पर कई टांके लगाने पड़े हैं। परिजनों ने घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके चेहरे पर कई टांके लगाए। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे को गहरी चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि मामूली बात पर एक मासूम बच्चे के साथ इस तरह की मारपीट बेहद निंदनीय है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में बाबा साहब की प्रतिमा उखाड़ी:दबंगों पर गायब करने का आरोप, दलित समाज में गुस्सा, सीएम से शिकायत
    Next Article
    औरैया में सड़क हादसे में युवक की मौत:दो साथी गंभीर घायल, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment