Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पातालेश्वर मंदिर में पार्किंग विवाद, श्रद्धालु का सिर फोड़ा:बहजोई में महाशिवरात्रि पर अवैध वसूली, बुजुर्ग से अभद्रता, पुलिस ने हंगामा शांत कराया

    6 hours ago

    1

    0

    संभल के बहजोई स्थित 119 साल पुराने श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद हो गया। शिवभक्तों से तय दर से अधिक वसूली और अभद्रता का आरोप है। एक श्रद्धालु के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया गया। सूचना पर पुलिस और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। उक्त घटना संभल जनपद के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव सादातबाड़ी में हुई। लाखों श्रद्धालु प्राचीन मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे थे। मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे और वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया था। आरोप है कि पार्किंग ठेकेदार ने ₹10 प्रति मोटरसाइकिल के बजाय ₹30 वसूलना शुरू कर दिया। कस्बा बहजोई निवासी बुजुर्ग श्रद्धालु नरेश कुमार ने बताया कि पार्किंग वाले उनसे ₹30 मांग रहे थे और उनकी गाड़ी नहीं निकलने दे रहे थे। उन्होंने जबरदस्ती का आरोप लगाया। ग्राम पंचायत द्वारा मेले के संपूर्ण ठेके की नीलामी की गई थी, जिसमें वाहन पार्किंग का शुल्क भी निर्धारित किया गया था। इस्लाम नगर रोड, बहजोई निवासी कपिल ने बताया कि रविवार भोर 1:30 बजे वह जलाभिषेक के लिए गए थे। मंदिर के निकट एक निजी स्कूल की पार्किंग में बाइक खड़ी की। जलाभिषेक के बाद जब वह बाइक लेने आए, तो पार्किंग ठेकेदार ने अधिक पैसे मांगे। कपिल ने जब पार्किंग शुल्क की फ्लेक्सी न लगाने की बात कही, तो ठेकेदार भड़क गया। ठेकेदार ने अपने 5-7 साथियों के साथ मिलकर कपिल के साथ गाली-गलौज की और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में कपिल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। कपिल ने बहजोई थाने में तहरीर दी है और सरकारी अस्पताल में अपना मेडिकल परीक्षण कराया है। ग्राम प्रधान लखन यादव ने बताया कि वाहन पार्किंग में खड़े करने के रेट निर्धारित किए गए हैं। जिसमें साइकिल के 5 रुपये, बाइक के 10 रुपये तथा भारी वाहन के 200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। अगर वह किसी श्रद्धालु से ज्यादा शुल्क व अभद्रता कर रहे हैं तो यह गलत है। मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी शिकायत उसको दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत:हादसे में दो गंभीर घायल, कार और डीसीएम की टक्कर
    Next Article
    आगरा बल्केश्वर के परिवार का एक्सीडेंट, 2 बच्चों की मौत:हाथरस में कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment