Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी-बेटियों ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या:82 हजार के विवाद में रची साजिश, रस्सी से गला घोंटकर नाले में फेंका था शव

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा में पत्नी, तीन बेटियों, नाबालिग बेटे और बेटी के प्रेमी ने मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 14 अप्रैल को हरनारायण प्रजापति (36) का शव एक नाले में मिला था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य हाथ लगे। मामला पनवाड़ी थाना क्षेत्र के हैबतपुरा गांव का है। एसपी शशांक सिंह के अनुसार, युवक शराब और जुए का आदी था। हाल ही में उसने मवेशी बेचकर बेटी की शादी के लिए 82,500 रुपए जुटाए थे। जिसे वह खर्च करने की फिराक में था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पत्नी रामप्यारी ने अपनी तीन बेटियों ज्योति, सोनाली और पूजा, नाबालिग बेटे तथा बेटी के प्रेमी जयवीर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत सभी ने मिलकर हरनारायण का रस्सी से गला घोंट दिया। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नाले में फेंक दिया गया। इसके बाद मृतक का मोबाइल तोड़कर झाड़ियों में छिपा दिया। शुरुआती जांच में परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को शक हो गया। जिससे एसओजी, सर्विलांस और पनवाड़ी पुलिस की कड़ाई से पूछताछ की। जिससे सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी, 82,500 रुपए नकद और टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मांतरण विवाद में क्रांति सेना की एंट्री:सीकरी प्रकरण में बढ़ा दबाव, क्रांति सेना ने एसपी देहात को सौंपा ज्ञापन; कार्रवाई की मांग
    Next Article
    शादी में झगड़े के बाद युवक की मौत:रामपुर में पिटाई और जहरीली शराब पिलाने का आरोप, डांस करते समय हाथ लग गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment