Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के फर्जी दस्तावेज से खरीदी कार:बिजनौर में पति समेत तीन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    बिजनौर में एक महिला ने अपने पति और दो अन्य पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कार खरीदने और उसका पंजीकरण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। दिल्ली के बटला हाउस जामिया नगर ओखला निवासी पीड़िता रुखसार पुत्री इजहार ने आरोप लगाया है कि उसके पति फरहान, उसके भाई सलीम (पुत्रगण जहीर अहमद, निवासी विदुर कुटी रोड बिजनौर) और अलका यादव (पुत्री अशोक यादव, निवासी कजरिया ग्रीस हरचंदपुर अलवर राजस्थान) ने मिलकर उसके नाम का दुरुपयोग किया। पीड़िता के अनुसार, फरहान और अलका यादव के अनैतिक संबंध हैं। आरोपियों ने उसके फोटो और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी हस्ताक्षर किए और महिंद्रा कंपनी से स्कॉर्पियो-एन कार खरीद ली। रुखसार ने बताया कि जिस समय 30 जून 2025 को कार की डिलीवरी ली गई थी, वह दिल्ली में नहीं बल्कि परिवार के साथ मुंबई में थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह न तो फरीदाबाद गईं और न ही किसी आरटीओ कार्यालय में उपस्थित हुईं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने एआरटीओ कार्यालय में खुद को रुखसार बताकर कूटरचित दस्तावेज और शपथ पत्र जमा किए और वाहन का पंजीकरण भी करा लिया। उन्होंने किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति फरहान सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरहान और सलीम शहर के बड़े लोहा कारोबारी जहीर रौनक वाले के बेटे हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पहले उसे बैंक ले जाकर दबाव में लोन फाइल और खाली चेक पर हस्ताक्षर कराए गए थे। बाद में उन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कार खरीदने में किया गया। रुखसार ने आशंका जताई है कि उसके नाम पर खरीदी गई इस कार का इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में किया जा सकता है, जिससे उसे और उसके परिवार को फंसाया जा सके। पति पर लगाया घर से निकालने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि उसके पति व ससुरालियों ने करीब पांच महीने पहले उसे घर से निकाल दिया गया था और तब से वह अलग रह रही है। उसका पति फरहान अपनी महिला मित्र के साथ अनैतिक तरह से रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पुरानी रंजिश में परिवार पर हमला:लाठी डंडे से हमले में युवक का टूटा पैर, महिलाएं-बच्चा घायल; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    ललितपुर में चलते डंपर पर गिरी हाई-वोल्टेज लाइन:चालक ने कूदकर बचाई जान, विद्युत आपूर्ति बंद कराकर हटाया गया केबल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment