Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के चंद्रशेखर आजाद:7 मई को डीएम कार्यालय घेराव का ऐलान, दलित बस्तियों को निशाना बनाने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में सर्किट हाउस रोड चौड़ीकरण के दौरान मंगलवार शाम तनाव बढ़ गया। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद अचानक मौके पर पहुंचे और बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया। उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर काम कर रहे मजदूर जेसीबी मशीन लेकर चले गए। जिला प्रशासन वीवीआईपी आवागमन के मद्देनजर सर्किट हाउस रोड का चौड़ीकरण करा रहा है। सड़क के बीच से गुजरने वाले रजवाहे के दोनों किनारों की जमीन सिंचाई विभाग के अधीन है। विभाग ने इसे अतिक्रमण बताते हुए कई मकानों और दुकानों पर निशान लगाए थे,साथ ही 4 अप्रैल तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी दिया था। आरोप है कि निर्धारित समय से पहले ही 1 अप्रैल को कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस दौरान कई अनुसूचित जाति परिवारों के मकानों के चबूतरे और छज्जे गिरा दिए गए।पीड़ितों का दावा है कि उनके पास जमीन के वैध दस्तावेज हैं, जिनमें कुल चौड़ाई 55 फीट दर्ज है। उनका आरोप है कि सिंचाई विभाग रजवाहे को इस माप में शामिल नहीं कर रहा है और केवल दोनों पटरियों को आधार बनाकर कार्रवाई कर रहा है। यह विवाद कोर्ट तक भी पहुंचा था, जहां से यथास्थिति बनाए रखने और प्रभावितों के पुनर्वास के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद,कथित तौर पर कार्रवाई रुक-रुक कर जारी रही। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में पीड़ितों ने सांसद चंद्रशेखर आजाद को पूरी स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और दलित बस्ती का निरीक्षण किया। चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि दलित बस्ती को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाले की चौड़ाई घटाने से बरसात में जलभराव की समस्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि “अन्याय करने वाले से ज्यादा दोषी वह है जो अन्याय सहता है। यहां मानवता और गरिमा को कुचला जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सुबोध कुमार से सांसद ने इस संबंध में जवाब मांगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो 7 मई को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्म राख से झुलसे बच्चे मेरठ से बिजनौर लौटे:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, मुआवजे की मांग
    Next Article
    लखनऊ में IPL मैच के चलते बदली रहेगी यातायात व्यवस्था:ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान, पार्किंग के रूल भी बताए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment