Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की गला दबाकर हत्या, शव नाले में फेंका:कानपुर में घर की CCTV फुटेज डिलीट की, 5 साल पहले लव मैरिज की थी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को कंबल में लपेट कर घर से 500 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। शव पानी में उतराए न, इसके लिए पत्थर से दबा दिया। शनिवार सुबह राहगीरों को नाले में सिर दिखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को निकलवाकर मोर्चरी पर रखवाया। देर रात शव की पहचान भाई ने पनकी के सरायमीता निवासी आकृति सिंह उर्फ रूबी (28) के रूप में किया। पांच साल पहले आकृति ने मंदिर में लव मैरिज की थी। पुलिस ने आरोपी पति और दो जेठ को अरेस्ट कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पति ने गला दबाकर हत्या की बात पुलिस के सामने कबूल की है। पुलिस को जांच-पड़ताल में पता चला कि घर की CCTV फुटेज आरोपी ने डिलीट कर दी गई है। 2 तस्वीरें देखिए- अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… 5 साल पहले आकृति ने मंदिर में लव मैरिज की थी सरायमीता निवासी आकृति के भाई राहुल प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में पिता तेज बहादुर, मां भूरा देवी, चार बहनें आकृति सिंह, आरती, ज्योति, सेजल हैं। राहुल ने बताया- पिता भी एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बहन आकृति ने करीब 5 साल पहले पनकी मंदिर में नितिन सविता से लव मैरिज की थी। नितिन दादानगर के रैपर कंपनी में काम करता है। आकृति का 3 साल का बेटा उत्कर्ष और 6 माह की बेटी मानवी है। शादी के बाद से ससुराल वाले पीटते थे भाई ने बताया- शादी के बाद से ही ससुराली के लोग लगातार बहन के साथ मारपीट करते थे। कई बार मारपीट की शिकायत भी पनकी थाने में की गई। लेकिन, पुलिस ने हर बार दोनों के बीच समझौता करा दिया। इससे ससुराल वालों के हौसले बढ़ते गए। लाखों के गहनों को लेकर पति झगड़ा करता था 26 फरवरी को थाने में समझौता, घर आकर हत्या कर दी भाई ने बताया- 26 फरवरी को नितिन ने बहन को मारा। उसके बाद बहन ने पनकी मंदिर पुलिस चौकी में शिकायत की। फिर पुलिस ने आकृति और नितिन को बुलाकर समझौता करा दिया। दोनों घर पहुंचे, यहां फिर आकृति को नितिन ने पीटा। उसकी हत्या कर शव को कंबल में लपेट कर घर से 500 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। उसके ऊपर पत्थर रख दिया। जब 28 फरवरी, शनिवार को नाले में शव दिखा तो राहगीरों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पनकी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। शव की पहचान कराने की कोशिश पुलिस ने की। हालांकि, पहचान नहीं हुई, फिर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। आज पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा रही शनिवार देर रात सोशल मीडिया के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पनकी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने भाई राहुल को फोटो दिखाई तो राहुल ने शव की पहचान अपनी बहन आकृति सिंह उर्फ रूबी के रूप में की। आज रविवार को पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव पुलिस आकृति के मायके वालों को सौंपेगी। फिर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पति ने कबूला- गला दबाकर हत्या की पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी पति नितिन सविता, जेठ दीपू और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। ससुर सुरेश मास्टर को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। DCP एमएस कासिम आबदी ने बताया- आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी पति ने गला दबाकर हत्या करने और शव फेंकने की बात कबूल की है। आरोपी ने घर की CCTV फुटेज डिलीट की DCP ने कहा- मायके वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वह शव को घर से नाले तक कैसे ले गया? इसमें किसी और ने सहयोग किया क्या? हत्या की मुख्य वजह क्या रही… समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। आरोपी ने घर के CCTV कैमरों की फुटेज डिलीट कर दी है। आसपास लगे अन्य कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी का सुसाइड: लिखा- मेरी जान ही नहीं रही तो जी के क्या करूंगा; सुलतानपुर में साथ दफनाए गए यूपी के सुलतानपुर में गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी ने सुसाइड कर लिया। दोनों 3 साल से रिलेशन में थे। गर्लफ्रेंड की 25 फरवरी की दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। खबर सुनते ही युवक का दिल टूट गया। उसे आखिरी बार देखने घर पहुंचा। पता चला कि उसे दफना दिया गया है। युवक सीधे कब्रिस्तान पहुंचा। कब्र खोदने लगा। वहां मौजूद लोगों ने रोका तो वह वहां से चला गया। फिर वापस नहीं लौटा। दो दिन बाद यानी 28 फरवरी को उसका शव एक बाग में फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने उसे गर्लफ्रेंड की कब्र के पास ही दफना दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में हाई अलर्ट, खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन:शिया महिलाएं रोईं, बोलीं- शेर था, एक मरेगा, हजार आएंगे; खाड़ी देशों की फ्लाइट कैंसिल
    Next Article
    चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, बच्ची की कुचलकर मौत:भाई ने चिल्लाकर कहा- अंकल गाड़ी रोकिए, बहन गिर गई; अलीगढ़ में हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment