Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या करने के बाद पति फंदे पर लटका:ससुराल की शादी में हुआ था अपमान, पिता बोले- दामाद ने सबकुछ खत्म कर दिया

    6 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में ससुराल में अपमानित हुए पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद भी फंदे पर लटक कर जान दे दी। महिला के पिता ने बताया- गुरुवार सुबह जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई और नहीं कोई बाहर निकला। तब मैंने दरवाजा तोड़कर देखा। तो अंदर बेटी का शव बेड पर और दामाद पंखे पर लटका हुआ मिला। दामाद ने बेटी को खत्म कर खुद को भी खत्म कर लिया। सबकुछ खत्म कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी अलीगढ़ पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे पत्नी की हत्या कर पति द्वारा आत्महत्या का मामला बताया है। फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल की तीन तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से समझिए मामला अकराबाद थाना क्षेत्र के धौरई गांव का है। यहां रहने वाले मनीष कुमार ने बताया- बेटी शिवानी की शादी दिल्ली के मजनू टीला में रहने वाले सुनील के साथ चार साल पहले की थी। शादी के बाद से ही दोनों में कुछ न कुछ मनमुटाव हमेशा बना रहता था। कई बार सास के कुछ कहने पर भी झगड़ा हो जाता था। गृह क्लेश की वजह से ही मेरी बेटी शिवानी करीब चार महीने से मायके में रह रही थी। रिश्तेदारी शादी में शामिल होने आया था शिवानी के ममेरे भाई की मंगलवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए दामाद सुनील दिल्ली से आया था। शादी के दौरान सुनील का शिवानी से कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद सुनील ने सबके सामने मेरी बेटी को हाथ पकड़कर खींचा। इस पर शिवानी के मामा ने सुनील को सार्वजनिक रूप से टोक दिया। शिवानी के मामा ने इतना ही बोला कि यह सब यहां नहीं चलेगा, अपने घर जाकर करना। रात में ही आ गया पत्नी के घर पिता मनीष ने बताया- इसी बात से नाराज होकर सुनील रात में ही शादी छोड़कर मेरे घर यानी अपनी ससुराल धौरई चला आया। शिवानी बुधवार को विदाई होने के बाद घर पहुंची। बुधवार को घर पर सिर्फ शिवानी और सुनील ही थे। हम लोग गुरुवार सुबह जब घर पहुंचे थे। तो सुनील के कमरे का दरवाजा बंद था। घर पहुंचने पर मैंने चाय बनाई और दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज न होने पर दरवाजा खोलकर देखा तो सुनील का शव फंदे पर लटका हुआ था और शिवानी का शव बेड पर पड़ा था। ​सुबह कमरे में मिला मौत का मंजर मनीष ने बताया- ससुराल में क्लेश के कारण ही शिवानी मायके में रह रही थी। लेकिन सुनील से शिवानी की बात होती रहती थी। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ होगा। इसके बाद सुनील ने पहले पत्नी की हत्या की, इसके बाद खुदकुशी कर ली। ​घटना के कारणों की हो रही जांच एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दंपति की आत्महत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………. ये खबर भी पढ़ें… लेम्बोर्गिनी कांड-अरबपति कारोबारी का बेटा गिरफ्तार: VIDEO बनाने पर भड़का; पिता की बचाने की कोशिशें नाकाम, नकली ड्राइवर तक पेश किया कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाला अरबपति कारोबारी का बेटा आखिरकार गिरफ्तार हो गया। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा ने अपने बेटे को बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन नाकाम रहीं। पहले घटनास्थल से बेटे को हटवाया, फिर कहा कि मेरा बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था। पुलिस को मैनेज करने की कोशिश की गई, लेकिन मामला सीएम योगी तक पहुंच गया। जब यह पैतरा एक्सपोज हो गया तो पुलिस कमिश्नर को ही झूठा करार दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गम की शाम खन्नाजी के पास रोज आती है:शौकत बाबू के 2 दर्जन बच्चे पैदा करवाएंगे राजभर चचा, राजा भैया का हथियारी भौकाल
    Next Article
    आगरा में 244 मुस्लिम वोटरों के नाम कटवाने की साजिश:वोटरों के नाम हटाने के लिए भरे गए फर्जी फार्म-7, बूथ नंबर बूथ 249 का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment