Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पत्नी के इमाम से अवैध संबंध हैं':लखनऊ में पति ने कराई FIR, कहा- जहर देकर मुझे और बच्चों को मारना चाहती थी

    8 hours ago

    1

    0

    अलीगंज इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मोहल्ले की मस्जिद के इमाम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के इमाम से अवैध संबंध थे और दोनों मिलकर उसे व बच्चों को जहर देकर मारने की साजिश रच रहे थे। अलीगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित ने बताया कि उनकी शादी 2013 में सीतापुर की युवती से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। उनका आरोप है कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आने वाले मस्जिद के इमाम सनाउल्ला से उनकी पत्नी के संबंध हो गए थे। उसने कई बार पत्नी के मोबाइल में दोनों की व्हाट्सऐप चैट देखी थी। शक होने पर मोबाइल चैट अपने सिस्टम में सेव कर ली और घर के कमरे में खुफिया कैमरा भी लगवा दिया। कैमरे में दोनों की आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड हुई हैं। पत्नी और इमाम को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा पीड़ित ने आरोप लगाया कि 28 अप्रैल 2026 को उन्होंने पत्नी और इमाम के बीच हुई चैट देखी, जिसमें जहर देकर परिवार को खत्म करने की बात लिखी थी। 28 अप्रैल की दोपहर वह अपने पिता, भांजे और बहनोई के साथ घर पहुंचे, जहां पत्नी और इमाम को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग और दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी मायके जाते समय घर में रखे करीब 17 तोला सोने के जेवर और 10 लाख रुपए नकद अपने साथ ले गई। उन्होंने अलीगंज पुलिस से पत्नी और इमाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। 2 साल से ट्यूशन पढ़ाने आता था इमाम पीड़ित ने के मुताबिक, इमाम करीब 2 साल से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था। जिस कमरे में वह ट्यूशन पढ़ाता था, उसी में पत्नी से मिलता था। कमरे में लगाए गए हिडेन कैमरे में यह कैद हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इमाम को पत्नी के साथ रंगेहाथ पकड़ा। शोर शराबा होने पर इमाम के परिजन मौके पर आ गए। उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएमश्री स्कूल में हिंदू बच्चियां हिजाब में दिखीं; VIDEO:संभल में प्रिंसिपल और 2 टीचर सस्पेंड; FIR दर्ज; डीएम ने जांच टीम बनाई
    Next Article
    बृजभूषण के गढ़ गोंडा पहुंचीं रेसलर विनेश फोगाट:बोलीं- कल मैच खेलूंगी, बैन के नोटिस का जवाब दे चुकी हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment