Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के खाते में 1.01 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए:DIOS के कर्मचारी और पत्नी पर सरकारी धन के गबन में FIR दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। कार्यालय में तैनात एक प्यून ने अपनी पत्नी के बैंक खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि ट्रांसफर कर ली। जिलाधिकारी के निर्देश पर, DIOS की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चपरासी और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले का खुलासा बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा की एक रिपोर्ट से हुआ। बैंक प्रबंधन ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को सूचित किया था कि कर्मचारी इल्हाम शम्सी की पत्नी अर्शी खातून के बचत खाते में करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। जांच में सामने आया कि अर्शी का खाता जून 2025 में खोला गया था और दिसंबर 2025 के बीच इसमें कुल 1,01,95,135 रुपये का लेनदेन किया गया। यह बड़ी राशि सरकारी खातों से ट्रांसफर की गई थी। आरोपी इल्हाम शम्सी मूल रूप से जनता इंटर कॉलेज, बीसलपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। पिछले आठ वर्षों से वह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में महत्वपूर्ण वित्तीय पटल देख रहा था। उसने इसी पद का दुरुपयोग कर विभाग की वित्तीय प्रणालियों में हेरफेर की। वरिष्ठ कोषाधिकारी की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अर्शी के खाते में हुए सभी 21 NEFT ट्रांजेक्शन सीधे तौर पर DIOS कार्यालय के सरकारी खातों से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) राजेंद्र कुमार श्रीवास को जांच सौंपी थी। सीडीओ की विस्तृत जांच रिपोर्ट में सरकारी धन के गबन की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया, "डीएम के निर्देश पर आरोपी चपरासी इल्हाम शम्सी और उसकी पत्नी अर्शी खातून के विरुद्ध धोखाधड़ी और सरकारी धन हड़पने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सिंगर सोनू निगम ने गाया- सूरज हुआ मद्धम:तुझे लागे न नजरिया गाने पर झूमे कपल, फ्लैश लाइट जलाकर चीयर किया
    Next Article
    पंकज धवरैया के समर्थन में सवर्ण समाज का कैंडल मार्च:UGC बिल वापसी और SC/ST एक्ट खत्म करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment