Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    त्योहारों को लेकर पूरी चौकसी बरतें अफसर:डीजीपी राजीव कृष्ण ने उच्च स्तरीय बैठक में नए कानून, ई-साक्ष्य और जीरो फैटलिटी पर जोर दिया

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि आने वाले दिनों में त्योहारों को लेकर पूरी चौकसी बरती जाए, अराजक तत्वों पर नजर रखी जाए और विवादों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। शनिवार को डीजीपी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, बजट और विवेचनाओं की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जोन के एडीजी, सभी पुलिस कमिश्नर, रेंज के आईजी, डीआईजी और जिलों के एसपी शामिल हुए। महाशिवरात्रि, होली और रमजान पर हो विशेष सुरक्षा प्रबंध डीजीपी ने निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के दौरान सभी प्रमुख मंदिरों, नदियों और घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। होली पर्व में होलिका दहन स्थलों पर पहले से ही मजबूत सुरक्षा कड़ी की जाए। रमजान के महीने में मस्जिदों के आसपास और नमाज के समय पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। विगत वर्षों में त्योहारों के दौरान हुए विवादों की समीक्षा कर सभी पक्षों से बातचीत कर उनका समयबद्ध निस्तारित करने को कहा। डीजीपी ने कहा कि छोटी-से-छोटी सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो और सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखी जाए। स्थानीय अभिसूचना और गोपनीय सूत्रों को पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा गया। डीजीपी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पुलिस विभाग को आवंटित बजट के विभिन्न मदों में समुचित और समय पर खर्च सुनिश्चित किया जाए। विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए डीजीपी ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों का पूर्ण अनुपालन हो और विवेचना की गुणवत्ता सर्वोच्च स्तर पर रहे। ई-साक्ष्य नए कानूनों का अभिन्न अंग है। CCTNS 2.0 और ICJS 2.0 के शीघ्र लॉन्च को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। एसपी स्तर पर ई-सम्मन और ई-साक्ष्य के मामलों की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग हो और सुधार लाए जाएं। थानों, बैरक और आवास के लंबित काम तत्काल पूरा कराएं डीजीपी ने कहा कि प्रशिक्षणाधीन 60,000 आरक्षियों के आने से पहले पुलिस लाइनों और थानों में बैरक, आवास के लंबित कार्य तत्काल पूरे कराए जाएं। ज़ीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना को गंभीरता से लागू कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए कहा कि इसके जरिए मिली जनशिकायतों के निस्तारण में डिस्पोजल, पेंडेंसी और कंप्लायंस रेट में सुधार किया जाए। बैठक के अंत में डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी अधिकारियों से शासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर पूर्ण निष्ठा और मनोयोग से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यूपी पुलिसिंग में बड़े बदलाव आए हैं, जिसमें सभी अधिकारी इसके साक्षी और साझेदार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कफ सिरप सिंडिकेट अमित यादव को STF ने पकड़ा:वाराणसी में खींचकर ले गए; योगी ने विधानसभा में दिखाई थी फोटो
    Next Article
    आजमगढ़ में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ डीएम की बैठक:खराब छवि वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment