Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को मामा के बेटे से प्यार, पति मार डाला:मानसा में परने से गला घोंटा; खुद पुलिस बुलाई, फिर बोली- पता नहीं कौन मार गया

    21 hours ago

    1

    0

    पंजाब के मानसा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति का शव उसके घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या के बाद खुद पुलिस को शिकायत देकर कहा कि पति को कुछ अनजान लोगों ने मार डाला है। शुक्रवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे में पूरा मामला सुलझा दिया। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि पत्नी ने ही पति को मारा। उसका पति के मामा के बेटे संग ही अफेयर चल रहा था। SSP भगीरत मीना ने बताया कि मामले में आरोपी पत्नी-बॉयफ्रेंड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पढ़िए क्या है पूरा मामला… ऐसे हुआ हत्या का खुलासा हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उनके घर में पहले भी क्लेश रहता था और भाई की पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध थे। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो अफेयर की बात सामने आई। पत्नी जगजीत कौर से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुद सारा खुलासा कर दिया। पुलिस बोली- तीनों गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करेंगे पुलिस ने जगमीत कौर, दीप सिंह उर्फ कालू और गोबिंद सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया है। SSP भगीरत मीना ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि हत्या में इस्तेमाल किया गया परना, मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें। -------------- पंजाब- बॉयफ्रेंड संग फरार 10वीं स्टूडेंट थाने पहुंची:पुलिस से बोली- शादी करूंगी तो इसी से, डेयरी पर मुलाकात के बाद अफेयर में आई पंजाब के अबोहर में अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार 10वीं की एक नाबालिग स्टूडेंट चार दिन बाद खुद पुलिस थाने पहुंच गई। थाने में पहुंचते ही वो कहने लगी कि मेरी इसी से शादी करवाओ, मैं इसी के साथ रहूंगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर ट्रस्ट का दावा- भक्तों का दिया सोना-चांदी सुरक्षित:दोषियों को सजा दिलाएंगे; चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला 11 जुलाई को
    Next Article
    मुहर्रम जुलूस में मारपीट का वीडियो:लोगों को लाठी-डंडे और प्लास्टिक पाइप मारते दिखे युवक, भगदड़ की स्थिति बनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment