Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर ट्रस्ट का दावा- भक्तों का दिया सोना-चांदी सुरक्षित:दोषियों को सजा दिलाएंगे; चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला 11 जुलाई को

    1 day ago

    1

    0

    श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने शनिवार को चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि कर दी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा कि महामंत्री चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा से त्यागपत्र मिला है। हम अपनी 11 जुलाई को होने वाली बैठक में इस पर विचार करेंगे। हम उन भक्तों को आश्वस्त करते हैं, जिन्होंने चांदी की ईंटें और सोने-चांदी के आभूषण प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण किए हैं। वे सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं। हम विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति न बने, ऐसा सुनिश्चित करेंगे। अपराधियों को कड़ा दंड मिले, इसका आग्रह करेंगे। वहीं, इंडोनेशिया के जकार्ता में शुक्रवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री भावुक हो गए। कहा- रावण तो ये भी हैं बस रूप बदल गए हैं। रावण ने तो केवल माता जानकी जी की चोरी की थी। राम मंदिर के दानपात्र से लाखों-करोड़ों लोगों की श्रद्धा और भरोसा चोरी हुआ। हमें खबर मिली है कि FIR हुई है। अभी और जांच हो। पक्का है और पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा- सच तो सच है, जिसको बुरा लगता है उसे लगे। रावण ने माता जानकी जी की चोरी की थी, उसका परिणाम ये निकला कि उसका परिवार नाश हो गया। चढ़ावा चोरी करने वाले सरकारी दंड तो पाएंगे ही ही, भगवान भी महादंड देंगे। जेल सूत्रों ने मुताबिक, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को फैजाबाद जेल में पहली रात नींद नहीं आई। सभी करवटें बदलते रहे। इस कांड को लेकर सभी आपस में चर्चा करते और कहासुनी भी करते रहे। सोमवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर में अरविंद केजरीवाल के VIP ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए हैं। ‘X’ पर दो तस्वीरें शेयर कर पूछा- केजरीवाल के लिए कैमरे और विशेष छूट, लेकिन बाकियों के लिए कड़े नियम? कुछ दिन पहले जब मैंने दर्शन किए, तब व्यवस्था अलग थी। सरकार बताए कि ये रिश्ता क्या कहलाता है? ट्रस्ट में 14 सदस्य, चंपत-अनिल का इस्तीफा SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल एग्जाम होना था:सरकार ने परीक्षा रद्द की, पेपर ठाणे से बरामद; सरकारी टीचर्स के लिए ये परीक्षा जरूरी
    Next Article
    पत्नी को मामा के बेटे से प्यार, पति मार डाला:मानसा में परने से गला घोंटा; खुद पुलिस बुलाई, फिर बोली- पता नहीं कौन मार गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment