Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, पीटने पर बचाती रही:हापुड़ में वैलेंटाइन डे पर घूमने निकली थी, पति पीछा करते पहुंचा

    8 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में वैलेंटाइन डे पर एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेमी के साथ घूमना भारी पड़ा गया। पति ने बाइक से घूमते हुए दोनों को रंगे-हाथ पकड़ लिया और बीच सड़क प्रेमी की पिटाई कर दी। पति उस वक्त हैरान हो गया, जब पत्नी अपने प्रेमी को पिटने से बचाती रही। बीच सड़क जमकर हंगामा हुआ। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर शांति भंग में उनका चालान कर दिया। महिला इंस्टाग्राम के जरिए युवक के संपर्क में आई थी। पति ने उसके फोन पर चैटिंग देख ली थी। इसके बाद शनिवार को जब पत्नी प्रेमी से मिलने निकली, तो पति भी पीछा करते हुए पहुंचा और दोनों को साथ पकड़ा। 4 तस्वीरों में देखिए हंगामा… अब मामले को विस्तार से जानिए… महिला की शादी 5 साल पहले हुई थी, 2 बच्चे भी हैं मेरठ रोड पर रहने वाले पवन (33) परिवार में पत्नी तनु (29) और दो बच्चों के साथ रहते हैं। दोनों की शादी 5 साल पहले हुई थी। तनु इंस्टाग्राम के जरिए बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा गांव के रहने वाले मनीष (27) के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। फिर दोनों में अफेयर हो गया। पवन को तनु की हरकतों से परेशान था। उसे शक था कि वह किसी युवक से बातचीत करती है। फिर उसने पत्नी का मोबाइल खंगाला तो उसे चैट मिली। शनिवार को वैलेंटाइन-डे पर जब तनु घर से निकली तो पवन ने बाइक से उसका पीछा किया। मेरठ रोड पर पवन ने तनु को मनीष के साथ में देखा। अब पढ़िए बीच रोड पर क्या हुआ… पवन ने जब तनु को मनीष के साथ देखा तो वह भड़क गया। उसने बाइक की स्पीड बढ़ाकर उन्हें रोक लिया। फिर बीच सड़क पर ही कहासुनी होने लगी। हंगामा बढ़ने पर कहासुनी मारपीट में बदल गई। पवन ने तनु के प्रेमी मनीष का कॉलर पकड़ लिया। उसे पीटना शुरू कर दिया। पवन ने मनीष का गला दबोच लिया। इस बीच दोनों पक्षों के लोग आ गए और जमकर मारपीट हुई। तनु बार-बार बीच में आकर मनीष का बचाव करती रही। बीच सड़क पर मारपीट होता देख लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस तीनों को थाने ले आई। दोनों पक्षों से पूछताछ की। शांति भंग में उनका चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए… देवर-भाभी चॉकलेट डे पर बिस्तर पर पकड़े गए, आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ बेड पर थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में महिला बोली- मेरा पति नपुंसक, सुहागरात नहीं मनी:अमीरी दिखाकर शादी की, कहता है- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा
    Next Article
    लखनऊ में सिंगर सोनू निगम ने गाया- सूरज हुआ मद्धम:तुझे लागे न नजरिया गाने पर झूमे कपल, फ्लैश लाइट जलाकर चीयर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment