Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के ससुराल नहीं आने पर युवक ने आग लगाई:हालत गंभीर, बाइक दूर खड़ी कर डीजल छिड़का था

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा में पत्नी के मायके से वापस आने से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी ससुराल के बाहर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी हालत में युवक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला चरखारी थाना क्षेत्र का है। कुलपहाड़ निवासी विकास कुशवाहा (23) की शादी 14 महीने पहले सालट गांव निवासी राजकुमारी से हुई थी। राजकुमारी करीब 10 दिन पहले अपने मायके आई थी और विकास उसे वापस घर ले जाना चाहता था। पत्नी राजकुमारी ने कुछ दिन और मायके में रुकने की बात कही, जिससे विकास आहत हो गया। इसी बात से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। ससुराल के दरवाजे तक दौड़ता रहा युवक विकास के साले गया प्रसाद ने बताया कि विकास बिना किसी सूचना के अपनी ससुराल सालट गांव पहुंचा। गांव से लगभग 400 मीटर पहले उसने अपनी बाइक खड़ी की। इसके बाद उसने साथ लाए डीजल को खुद पर छिड़का और आग लगा ली। आग की लपटों से घिरा विकास 'बचाओ-बचाओ' चिल्लाते हुए ससुराल के दरवाजे तक दौड़ता रहा। ससुराल वालों ने जब बाहर का मंजर देखा, तो वे हैरान रह गए। उन्होंने किसी तरह जलते हुए शख्स को बुझाया, तब पता चला कि वह उनका दामाद विकास है। युवक करीब 80 प्रतिशत जला उसे तुरंत महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पंकज राजपूत ने बताया कि युवक करीब 80 प्रतिशत जल चुका है और उसकी स्थिति बेहद गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद, नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पत्नी राजकुमारी इस बात से हैरान है कि महज कुछ दिनों के लिए मायके में रुकने की बात पर उसके पति ने ऐसा कदम उठा लिया। रुकने की बात पर उसके पति ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। फिलहाल, विकास जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है, और इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परशुराम चौक मामले पर चंद्रशेखर बोले-कोई अनैतिक कृत्य नहीं किया:वहां कुछ लोगों ने झंडा फहराकर सेल्फी ली बस,किसी का कोई अपमान नहीं हुआ
    Next Article
    अंबेडकरनगर में डीजल आपूर्ति में अनियमितता:आरडी फिलिंग स्टेशन पर खास लोगों को मिल रहा ईंधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment