Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की विदाई नहीं होने पर युवक हाईटेंशन-टावर पर चढ़ा:सोनभद्र पुलिस ने समझाकर 150 फीट ऊंचे टावर से उतारा नीचे

    7 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में रविवार देर शाम एक युवक हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर जा बैठा, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामला रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, करमा थाना क्षेत्र के मगरदहा निवासी विश्राम कुमार (23) पुत्र जंगी प्रधान अपनी ससुराल ग्राम छपका पत्नी की विदाई कराने आया था। पारिवारिक कारणों से विदाई न होने पर वह क्षुब्ध हो गया और पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने धैर्य के साथ युवक से संवाद स्थापित किया। पुलिस टीम लगातार समझाइश देती रही और भीड़ को भी नियंत्रित करती रही, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक के नीचे आते ही पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर के BJP विधायक SO से बोले- तुम्हारी क्या औकात:तुम थाने से भगाए जाओगे, इस्तीफा देकर दिखाओ; थाने में धरने पर बैठे
    Next Article
    व्हाट्सएप मैसेज कर महिला को धमकी दी:दिल्ली के युवक ने कहा- तुम्हारा पति नामर्द, वो बच्चे पैदा नहीं कर सकता; कानपुर में FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment