Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्हाट्सएप मैसेज कर महिला को धमकी दी:दिल्ली के युवक ने कहा- तुम्हारा पति नामर्द, वो बच्चे पैदा नहीं कर सकता; कानपुर में FIR

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने व्हाट्सएप पर धमकी और अश्लील टिप्पणियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है और उसके पति के बारे में आपत्तिजनक बातें कह रहा है। महिला की शिकायत के अनुसार, दिल्ली निवासी अमित यादव नामक युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा है। 24 जनवरी से आरोपी लगातार व्हाट्सएप कॉल पर अश्लील टिप्पणियां, धमकियां और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। आरोपी ने महिला के पति को 'नामर्द' बताते हुए कहा कि वह बच्चे पैदा नहीं कर सकता। इसके अलावा, उसने महिला के वैवाहिक और चिकित्सकीय जीवन पर भी टिप्पणियां कीं और कानपुर आकर 'भूत उतारने' की धमकी भी दी। लगभग 20 दिनों तक इस प्रताड़ना को झेलने के बाद महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गई। इसके बाद उसने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया और चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसके पास व्हाट्सएप कॉल और मैसेज सहित कई सबूत मौजूद हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की विदाई नहीं होने पर युवक हाईटेंशन-टावर पर चढ़ा:सोनभद्र पुलिस ने समझाकर 150 फीट ऊंचे टावर से उतारा नीचे
    Next Article
    वर्ल्डकप- पाकिस्तान ने पावरप्ले में 4 विकेट गंवाए:अक्षर ने बाबर को बोल्ड किया, टॉप-4 बैटर्स में कोई दहाई अंक पार नहीं कर सका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment