Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी-मौसेरे भाई को काटने वाले पति को फांसी की सजा:आगरा में पिता और छोटा भाई भी दोषी, 1 मिनट में 22 फरसे मारे थे

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में पत्नी और मौसेरे भाई को फरसे से काटने वाले पति समेत 3 लोगों को फांसी की सजा हुई है। कोर्ट ने पति के छोटे भाई और पिता को भी हत्या का दोषी माना है। तीनों पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, सबूतों की कमी के चलते उसकी मां को बरी कर दिया है। बुधवार को एडीजे-26 ने यह फैसला सुनाया। पूरा मामला 4 साल पहले 2022 का है, जहां एत्माद्दौला में अवैध संबंध के शक में गौरव ने अपनी पत्नी पूजा और मौसेरे भाई शिवम को फरसे से काट डाला था। इस डबल मर्डर में पिता मदन और छोटे भाई अभिषेक ने गौरव का साथ दिया था। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था, जो कोर्ट में अहम सबूत साबित हुआ। पिता-बेटों ने पहले पूजा और शिवम को गली में दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा। दोनों जब जमीन पर गिर पड़े तो फरसे से उनके गले काट दिए थे। पूजा के देवर ने शिवम को 1 मिनट में 22 बार फरसे मारे थे। पुलिस को पूजा की लाश घर के दरवाजे पर, जबकि शिवम की लाश गली में पड़ी मिली थी। कोर्ट में 14 गवाह पेश हुए एडीजीसी मोहित पाल ने बताया कि इस मामले में 14 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। इनमें सबसे अहम गवाही शिवम के भाई अभिषेक की रही। वहीं हत्या का CCTV भी अहम सबूत साबित हुआ। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे-26 अमरजीत ने तीनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद भी तीनों दोषियों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। कोर्ट से बाहर निकलते समय मीडिया के पूछने पर आरोपी ने कहा कि वो हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उन्हें न्याय पर भरोसा है। अब पूरा मामला पढ़िए… सुशील नगर के रहने वाले 31 साल के शिवम सिसौदिया के घर के पीछे ही उसके रिश्ते के मौसा मदन का घर है। मदन के बडे़ बेटे गौरव की शादी सैंया के खेडिया गांव निवासी पूजा से हुई थी। रिश्तेदारी होने के चलते शिवम का मदन के घर आना-जाना था। बताया जाता है कि शिवम और गौरव की पत्नी पूजा के बीच नजदीकियां थीं। 27 मई, 2022 की दोपहर पूजा से मिलने शिवम उसके घर आया था। दोनों को घरवालों ने एक साथ देखने के बाद पकड़ लिया। पूजा के ससुर मदन, पति गौरव और देवर अभिषेक ने गली में दौड़ा-दौड़ाकर शिवम को डंडों से जमकर पीटा। पूजा को भी घर से बाहर निकाल कर डंडों से उसकी पिटाई की। दोनों जमीन पर गिर पड़े तो फरसे से उनके गले काट दिए। पत्नी पूजा का मर्डर करने के बाद पति गौरव उसके शव के पास बैठकर रोता रहा। वहीं, ससुर और देवर ने एत्माद्दौला थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेत्री को सेक्सी बताने वाले प्रॉक्टर को घेरा:बरेली में प्रिंसिपल ऑफिस में लड़कियां मारने दौड़ीं, प्रोफेसर स्टाफ के पीछे छिपे
    Next Article
    PWD विभाग बजट का 85% ही खर्च कर सका:3,235 पुलों का निर्माण किया, 50 किमी लंबी मॉडल सड़कें भी बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment