Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने बेटे-बहनोई के साथ मिलकर पति की हत्या की:औरैया में कुल्हाड़ी-सब्बल से हमला किया, जमीन बेचकर शराब में उड़ा रहा था पैसे

    4 hours ago

    2

    0

    औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र में पति की हत्या का मामला पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक रणवीर सिंह यादव की पत्नी, छोटे बेटे और बहन के जेठ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मिलकर रणवीर की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस को 2-3 मई 2026 की रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 275 के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। अछल्दा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान मढ़ा प्रीतम निवासी 40 वर्षीय रणवीर सिंह यादव के रूप में हुई। मृतक के बड़े बेटे सत्येंद्र उर्फ अंकित की तहरीर पर अछल्दा थाने में मामला दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त पुलिस टीम ने 5 मई 2026 को सुबह करीब 6:05 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के तुर्कपुर अंडरपास से तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक रणवीर शराब पीने का आदी था। वह अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर मिले पैसों को शराब पर बर्बाद कर रहा था, जिसका उसकी पत्नी विनीता विरोध करती थी। 2-3 मई की रात रणवीर ने विनीता के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट के बाद विनीता ने अपने छोटे बेटे हर्ष उर्फ हर्षित को सूचना दी, जो उस समय अपनी बहन के यहां लच्छीरामपुरवा, थाना बेला में था। हर्षित अपनी बहन के जेठ गुरजीत के साथ रात में घर आया। इसके बाद तीनों ने मिलकर रणवीर सिंह की कुल्हाड़ी और लोहे के सब्बल से मारकर हत्या कर दी। शव को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया गया था, ताकि इसे सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा सके। पुलिस ने हत्यारोपी हर्ष, विनीता और गुरजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    56,000 उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड होंगे:फर्रुखाबाद में बिजली गुल होने की समस्या से मिलेगी निजात
    Next Article
    देवरिया में बीएड परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र:बीआरडी पीजी कॉलेज में 738 परीक्षार्थी हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment