Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बीएड परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र:बीआरडी पीजी कॉलेज में 738 परीक्षार्थी हुए शामिल

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया के बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के पहले दिन एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। कॉलेज प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। यह घटना मंगलवार को “स्कूल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप” विषय की परीक्षा के दौरान हुई। परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चली। इस केंद्र पर देवरिया जनपद के 9 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 761 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 738 उपस्थित रहे और 23 अनुपस्थित पाए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो. प्रताप नारायण सिंह के निर्देशन में गठित आंतरिक उड़ाका दल ने जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बाबू कैलाश प्रसाद महाविद्यालय, देवरिया के एक छात्र को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। प्राचार्य प्रो. प्रताप नारायण सिंह ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी परीक्षार्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। उड़ाका दल का नेतृत्व मुख्य नियंता प्रो. रजनीश कुमार और प्रो. हरिशंकर गोविन्द राव ने किया। प्रशासन ने आगामी परीक्षाओं में भी सख्ती जारी रखने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने बेटे-बहनोई के साथ मिलकर पति की हत्या की:औरैया में कुल्हाड़ी-सब्बल से हमला किया, जमीन बेचकर शराब में उड़ा रहा था पैसे
    Next Article
    भारत टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 पर बरकरार:वर्ल्डकप जीतने का फायदा मिला, इंग्लैंड दूसरे स्थान पर; ICC ने सालाना अपडेट जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment