Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने बेटे-दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या की:औरैया में कुल्हाड़ी-सब्बल से सिर फोड़ा, जमीन बेचकर शराब में उड़ा रहा था पैसे

    5 hours ago

    2

    0

    औरैया में पत्नी ने बेटे और दामाद के साथ मिलकर पति की कुल्हाड़ी और सब्बल से सिर कूचकर हत्या कर दी। देर रात लाश को घर से 500 मीटर दूर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर फेंक कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश की शिनाख्त की। परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया, तो घर पर ताला मिला। गेट पर खून के छीटे दिखे। इसके बाद बड़े बेटे की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 72 घंटे में मामले का खुलासा किया। पति जमीन बेचकर शराब में पैसे उड़ा रहा था, इसलिए पत्नी ने बेटे और दामाद के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। वारदात 2-3 मई की रात अछल्दा थाना क्षेत्र के मढ़ा प्रीतम गांव की है। अब पढ़िए पूरा मामला… मढ़ा प्रीतम गांव के रहने वाले किसान रणवीर सिंह यादव (40) के परिवार में 2 बेटी और 2 बेटे हैं। दो बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा कानपुर में एक प्राइवेट नौकरी करता है और पत्नी के साथ वहीं रहता है। जबकि गांव में रणवीर छोटे बेटे हर्ष (21) और पत्नी विनीता के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रणवीर के पास कुल 14 बीघा जमीन थी। जिसमें 2019 में 10 बीघा खेती बेचकर बेटियों और एक बेटे की शादी की थी। इसके अलावा 2 बीघा जमीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के अधिग्रहण में चली गई। जिसका अच्छा मुआवजा मिला था। आरोप है कि बच्चों की शादी के बाद बचा हुआ पैसा रणवीर शराब में खर्च कर रहा था। अब 2 बीघा खेती बची है, जिसे रणवीर बेचने के फिराक में था। 2 मई की रात को रणवीर का पत्नी विनीता के साथ जमीन को लेकर झगड़ा हुआ। उस समय छोटा बेटा हर्ष अपनी बहन के घर लच्छीरामपुरवा थाना बेला गया था। विनीता ने कॉल करके उसे पिता के मारपीट के बारे में बताया। बेटा बहन के जेठ को लेकर घर पहुंचा पुलिस के मुताबिक, हर्षित गुस्से में बहन के जेठ गुरजीत को लेकर रात को ही घर पहुंचा। करीब साढ़े 11 बजे जब रणवीर कमरे में सो रहा था। तीनों ने मिलकर रणवीर सिंह को मारने की प्लानिंग की। इसके बाद कुल्हाड़ी और लोहे के सब्बल से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर रणवीर की हत्या कर दी। हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास हत्या को हादसा दिखाने के लिए रात करीब साढ़े 12 बजे पत्नी ने बेटे हर्ष और बेटी के जेठ के साथ घर से 500 मीटर दूर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर शव फेंक दिया। 3 मई की रात को ही पुलिस को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 275 के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। अछल्दा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान के बाद मृतक के बड़े बेटे सत्येंद्र उर्फ अंकित को कॉल कर सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस जांच करने घर पहुंची तो ताला लगा हुआ था और सभी लोग फरार थे। घर के गेट से लेकर अंदर तक खून फैला था। बड़े बेटे ने मां-भाई के खिलाफ दी थी शिकायत पुलिस के मुताबिक, बड़े बेटे सत्येंद्र ने सोमवार रात मां और भाई के खिलाफ पिता की हत्या की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर दोनों को मंगलवार सुबह तुर्कपुर अंडरपास से उठाया। जिनसे पूछताछ में गुरजीत का भी नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने गुरजीत को भी उसके घर से पकड़ा। पूछताछ में पहले तो गुरजीत खुद को बेकसूर बताता रहा, जब पुलिस ने मां बेटे से सामना कराया तो उसने भी हत्याकांड में शामिल होने की बात कबूली। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे हर्ष, पत्नी विनीता और गुरजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और सब्बल भी बरामद कर लिया है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें जालौन के 4 पुलिसवालों समेत 5 की मौत:हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो टकराई, मरने वालों में 2 दरोगा और 2 सिपाही यूपी के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे एक्सप्रेस-वे पर हुआ। मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल हैं। पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में स्कॉर्पियो से दबिश देने गए थे। लौटते वक्त ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिकारों की आजादी और कानून की सीमा:हाईकोर्ट ने संभल विवाद में खींची संवैधानिक रेखा; निजी स्थल पर भी धार्मिक स्वतंत्रता असीमित नहीं
    Next Article
    बरेली में जिम संचालक ने हिंदू महिला की लूटी अस्मत:प्री-वर्कआउट ड्रिंक के बहाने किया कई बार रेप, वीडियो बनाकर मांगे 50 लाख, आरोपी अकरम और आलम लंगड़ाते हुए आए नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment