Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में जिम संचालक ने हिंदू महिला की लूटी अस्मत:प्री-वर्कआउट ड्रिंक के बहाने किया कई बार रेप, वीडियो बनाकर मांगे 50 लाख, आरोपी अकरम और आलम लंगड़ाते हुए आए नजर

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी के बरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फिटनेस के नाम पर महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ किया जा रहा था। रामपुर गार्डन की रहने वाली एक संभ्रांत महिला ने कोतवाली थाने में जिम संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम के खिलाफ तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि वह साल 2024 से सिविल लाइंस स्थित 'अल्टीमेट फिटनेस जिम' में वर्कआउट करने जा रही थी। वहां जिम संचालक अकरम बेग उसे वजन घटाने के बहाने रोज प्री-वर्कआउट ड्रिंक देता था। जिम संचालक अकरम इस ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला देता था। जब महिला बेहोश हो जाती थी, तो वह उसे जिम के कोने में बने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप करता था। आरोपी ने इस दौरान महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। इस घिनौने काम में अकरम का भाई आलम भी उसका पूरा साथ देता था। जब महिला को इस काली करतूत का पता चला, तो उसने जिम जाना बंद कर दिया। पीछा कर घर तक पहुंचे आरोपी, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 50 लाख जिम छोड़ देने के बाद भी आरोपी महिला का पीछा करते रहे। अकरम ने महिला के पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर पहले 10 लाख और फिर वीडियो डिलीट करने के बदले 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। बदनामी के डर से पीड़िता अब तक करीब 80 हजार रुपए दे चुकी थी, लेकिन आरोपियों की मांग बढ़ती जा रही थी। आखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी, थाने में गिड़गिड़ाते नजर आए आरोपी एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे लंगड़ाते हुए चल रहे हैं। थाने के गलियारे में दोनों भाई हाथ जोड़कर यह कहते नजर आ रहे हैं कि "साहब हमसे गलती हो गई, अब कभी ऐसा अपराध नहीं करेंगे।" पुलिस ने इनके पास से 2 पैनड्राइव, आईफोन और ओप्पो के मोबाइल, नशीली गोलियां, इंजेक्शन और ब्लैकमेलिंग के 10 हजार रुपए बरामद किए हैं। पूछताछ में कबूला: वजन घटाने का झांसा देकर फंसाते थे जाल में पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अकरम बेग ने बताया कि वह जिम में आने वाली महिलाओं से जल्दी घुल-मिल जाता था। वह उन्हें तेजी से वजन कम करने का लालच देकर अपना बनाया हुआ ड्रिंक पिलाता था। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अश्लील वीडियो बनाते थे ताकि बाद में मोटी रकम वसूली जा सके। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अकरम और आलम का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। आलम के खिलाफ पहले से ही मारपीट और छेड़खानी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। हिंदू महासभा ने उठाया जिम जिहाद का मुद्दा हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जिम में इस तरह से जिहाद चल रहा है। हिंदू महिलाओं के साथ जिम की आड़ में गलत काम किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी जिम की जांच की जानी चाहिए और हर जिम में महिला ट्रेनर रखनी चाहिए। सीओ सिटी आशुतोष शिवम के बयान सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 4 मई की देर रात एक महिला ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले उसने सिविल लाइंस स्थित 'अल्टीमेट फिटनेस जिम' जॉइन किया था। इस जिम का संचालन अकरम बेग और उसका भाई आलम बेग करते थे। सीओ सिटी के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को तेजी से वजन घटाने का झांसा दिया और उसे एक खास 'प्री-वर्कआउट ड्रिंक' ऑफर किया। इस ड्रिंक में अक्सर नशीला पदार्थ मिला दिया जाता था। नशे की हालत में जिम के ही एक प्राइवेट कमरे में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और इस पूरी वारदात को वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया। पीछा कर परिवार को धमकाया, पेनड्राइव में सुरक्षित रखी थी अश्लील वीडियो आशुतोष शिवम ने बताया कि जब महिला को इस काली करतूत की भनक लगी, तो उसने जिम से दूरी बना ली। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता, उसके पति और बच्चों का पीछा करना शुरू कर दिया। अकरम बेग ने महिला की अश्लील वीडियो और फोटो पेनड्राइव में सुरक्षित रख ली थी और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपियों ने पहले 10 लाख और फिर 50 लाख रुपए की मांग की। महिला ने डर के मारे कुछ रकम आरोपियों को दे भी दी थी, लेकिन जब मांग बढ़ती गई तो उसने पुलिस का सहारा लिया। छापेमारी में नशीली दवाएं और ब्लैकमेलिंग का सामान बरामद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अकरम बेग को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर जिम से वह पेनड्राइव बरामद की गई जिसमें अश्लील वीडियो थे। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। तलाशी के दौरान जिम से कई संदिग्ध 'शक्तिवर्धक' दवाएं, टेस्टोस्टेरोन बूस्टर और सिरिंज बरामद हुई हैं। अकरम से पूछताछ के बाद उसके भाई आलम बेग को भी आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है। आलम के पास से भी वीडियो की एक कॉपी वाली पेनड्राइव और मोबाइल बरामद हुआ है। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जहां से उन्हें जेल भेजने की विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों ने अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने बेटे-दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या की:औरैया में कुल्हाड़ी-सब्बल से सिर फोड़ा, जमीन बेचकर शराब में उड़ा रहा था पैसे
    Next Article
    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, फर्रुखाबाद में 1515 को लाभ मिला:कलेक्ट्रेट में हुआ कार्यक्रम, 24 शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक बांटे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment