Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से झगड़े के बाद पति नहर में कूदा:दो साल पहले की थी लव मैरिज, नहर किनारे बाइक बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ददुवापुर के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे शारदा सहायक नहर में एक युवक द्वारा छलांग लगाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर युवक की तलाश शुरू कर दी, जो अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। शेख सरायं निवासी अताउर्रहमान पुत्र अतीकुर्रहमान ने बताया कि उसके 24 वर्षीय भाई अरकानूर रहमान ने दो वर्ष पूर्व लहरपुर नगर के मोहल्ला पटकी टोला निवासी सीमा बानो पुत्री मुन्ना के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही सीमा बानो और उसके ससुरालीजन अरकानूर से पैसे की मांग कर रहे थे और पिछले तीन दिनों से लगातार उसे धमकियां भी दी जा रही थीं। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को सीमा बानो ने फोन कर अरकानूर रहमान को अपने घर बुलाया था। इसके कुछ समय बाद सीमा ने ही अरकानूर की मां को फोन कर बताया कि उसने नहर में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन तुरंत मौके की ओर दौड़े। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान युवक की बाइक नहर किनारे खड़ी मिली, जिससे आशंका और गहरा गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और लापता युवक की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिबियापुर नगर पंचायत में तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ:सभासदों बोले- नगर के विकास में योगदान देंगे
    Next Article
    देवरिया में महिला की एक्सीडेंट में मौत:सब्जी खरीदने जाते समय चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment