Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिबियापुर नगर पंचायत में तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ:सभासदों बोले- नगर के विकास में योगदान देंगे

    2 hours ago

    1

    0

    नगर पंचायत दिबियापुर के सभागार में मंगलवार को कुलदीप पोरवाल, श्रद्धा मनु चौहान और सौरव राजपूत ने मनोनीत सभासद के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उप जिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मनोनीत सभासदों ने कहा कि वे नगर के समग्र विकास में नगर पंचायत बोर्ड के साथ सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मनोनीत सभासदों से कहा कि शासन ने उनकी सामाजिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें सदन में नामित किया है। डॉ. कठेरिया ने उनसे इस गरिमा को समझते हुए विकास प्रक्रिया में भागीदार बनने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने अतिथियों और मनोनीत सभासदों का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अन्य सदस्य जनता के भरोसे से आए हैं, जबकि नामित सभासदों पर शासन ने भरोसा जताया है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री यशवीर सिकरवार, मनु राजपूत, पूर्व महामंत्री शिव सिंह भारती, मंडल अध्यक्ष डॉ. सर्वेंद्र भदोरिया, महामंत्री अनुराग दीक्षित सहित नगर पंचायत के सभासद, कार्मिक और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडे ने आभार प्रदर्शन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में प्रवेश शुरू:हिन्दी साहित्य में करियर बनाना अब और आसान, ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश
    Next Article
    पत्नी से झगड़े के बाद पति नहर में कूदा:दो साल पहले की थी लव मैरिज, नहर किनारे बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment