Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से नाराज पति ने गंगा में कूदने की कोशिश:100 रुपये के लिए विवाद, VIDEO, पुलिस ने बचाई जान

    3 hours ago

    2

    0

    हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित तीर्थ नगरी ब्रजघाट में शनिवार को एक व्यक्ति ने 100 रुपये के विवाद के बाद गंगा पुल से कूदने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस उसे उतारकर वहां से लाकर समझाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के मंझौला निवासी अजय सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट आए थे। स्नान के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि अजय सिंह ने अपनी पत्नी से 100 रुपये मांगे थे, जिसे पत्नी ने देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर अजय सिंह गंगा पुल पर पहुंच गए। गुस्से में अजय सिंह पुल की रेलिंग पर चढ़ गए और नीचे कूदने का प्रयास करने लगे। वह कुछ देर तक रेलिंग से लटके रहे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजय सिंह को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। इस घटना के कारण पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला एक घरेलू विवाद का निकला है। फिलहाल से समझने का प्रयास जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में खेत में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव:बरखेड़ा में दो दिन से लापता था अधेड़, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने चलाया चेकिंग अभियान:अवैध होर्डिंग को हटवाया,10 किलो पॉलिथीन जब्त,14,500 जुर्माना वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment