Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने चलाया चेकिंग अभियान:अवैध होर्डिंग को हटवाया,10 किलो पॉलिथीन जब्त,14,500 जुर्माना वसूला

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया। नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर अवैध होर्डिंग जब्त किए गए, लगभग 10 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी गई और मौके पर ₹14,500 का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देशन में सहायक नगर आयुक्त कल्पना चौहान द्वारा चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त, प्लास्टिक मुक्त और अतिक्रमण मुक्त बनाना है। निगम नागरिकों को जागरूक कर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। अभियान के तहत औरंगाबाद ज़ोन में टाउनशिप चौराहे से टैंक चौराहे तक व्यापक कार्रवाई की गई। टीम ने लगभग 300 अवैध होर्डिंग हटाए, जिन्हें ट्रॉली में भरकर जब्त कर लिया गया। सड़कों और बाजार क्षेत्रों से अस्थायी अतिक्रमण भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग और भंडारण पर विशेष सख्ती बरती गई। लगभग 10 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल ₹14,500 का अर्थदंड वसूला गया। नगर निगम की टीम और ईटीएफ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से इस अभियान को सफल बनाया। निगम ने व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और कपड़े या कागज जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं। निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से नाराज पति ने गंगा में कूदने की कोशिश:100 रुपये के लिए विवाद, VIDEO, पुलिस ने बचाई जान
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, चार झुलसे:अवैध पटाखा निर्माण की आशंका, धमाके से गांव में मची अफरा-तफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment